हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Numerology Prediction: 11 जुलाई को इन तारीख वालों के पक्ष में पलटेगी किस्मत, जानें मूलांक 1 से 9 तक किसका पलड़ा रहेगा भारी

Numerology Prediction: 11 जुलाई 2026 को चंद्रमा और सूर्य की ऊर्जा मिलकर आत्मविश्वास, संतुलन और नए अवसरों के संकेत दे रही है. आइए जानते हैं, अंक ज्योतिष रूप से 1 से 9 के तक के मूलांक में किसे क्या मिलता है?

विज्ञापन

Numerology Prediction: शनिवार 11 जुलाई, 2026 का दिन दिल और दिमाग के बीच एक बैलेंस बनाने का दिन सिद्ध हो सकता है, क्योंकि अंक ज्योतिष की गणना और विश्लेषण के मुताबिक मुताबिक, 11 तारीख का मूलांक (1+1) 2 होता है. यह चंद्रमा से जुड़ा है, मन, मस्तिष्क, इमोशंस, क्रिएटिविटी और रिश्तों में अपनापन बढ़ाने के कारक हैं. वहीं, पूरी तारीख 11-07-2026 का योग 19 आता है, जो भाग्यांक 1 का निर्माण करता है. इस अंक पर सूर्य का प्रभाव होता है, जो कॉन्फिडेंस, लीडरशिप, पहचान और नई शुरुआत के लिए एनर्जी देते हैं. इस प्रकार 11 जुलाई का दिन चंद्रमा और सूर्य की ऊर्जा को मिलाकर ऐसा माहौल बना रही है, जो सिर्फ इमोशंस से नहीं, बल्कि समझदारी और कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ने का माहौल देगा. जो लोग मीडिया, आर्ट, कंटेंट क्रिएशन, काउंसलिंग, मैनेजमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन या लोगों से जुड़ा काम करते हैं, तो उनको टैलेंट और स्किल्स दिखाने का बढ़िया मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं, कि मूलांक 1 से 9 तक सभी लोगों के लिए 11 जुलाई 2026 का दिन क्या संकेत दर्शा रहा है?

मूलांक 1

11 जुलाई के दिन मूलांक 1 वालों का आत्मविश्वास पहले से मजबूत रहेगा. रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा. किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है. परिवार का सहयोग मन हल्का करेगा. खर्च सोच-समझकर करें. जल्दबाजी में कोई वादा न करें. लव लाइफ में खुलकर बातचीत करें. सेहत सामान्य रहेगी. शाम का समय आपके लिए राहत देने वाला साबित हो सकता है.

मूलांक 2

11 जुलाई के दिन मूलांक 2 वालों की भावनाएं थोड़ी ज्यादा सक्रिय रह सकती हैं. हर बात दिल पर लेने से बचें. किसी पुराने दोस्त से अच्छी बातचीत होगी. घर का माहौल सुकून देगा. रिश्तों में गलतफहमी दूर होने के संकेत हैं. पढ़ाई करने वालों का फोकस बेहतर रहेगा. नौकरी में धैर्य बनाए रखें. आर्थिक मामलों में संतुलन जरूरी है. मन की बात सही व्यक्ति से साझा करें. दिन का अंत संतोष के साथ होगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Money Astrology Remedies: इनकम नहीं बढ़ रही, हाथ है खाली? राशि के अनुसार अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, भर जाएगी तिजोरी

मूलांक 3

मूलांक 3 वालों की योजनाएं 11 जुलाई के दिन धीरे-धीरे आकार लेंगी. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी. करियर में नई दिशा मिल सकती है. बिजनेस में छोटी सफलता बड़ा भरोसा देगी. परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि खुशी दे सकती है. अपनी बात विनम्रता से रखें. बेवजह बहस से दूरी रखें. पैसों के मामले में जल्दबाजी ठीक नहीं होगी. लव लाइफ में भरोसा बढ़ेगा. दिन सकारात्मक रहेगा.

विज्ञापन

मूलांक 4

11 जुलाई के दिन मूलांक 4 वालों को नियम और अनुशासन का फायदा मिलेगा. अधूरे काम पूरे करने का सही समय है. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. मेहनत का असर धीरे-धीरे दिखेगा. जरूरी दस्तावेज़ पर ध्यान देंने की जरूरत हो, वरना लॉस होगा. घर में छोटी बात पर तनाव बन सकता है. गुस्से पर कंट्रोल रखें. निवेश से पहले पूरी जानकारी लें. सेहत में आराम को भी जगह दें. धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा.

मूलांक 5

11 जुलाई के दिन का बदलाव मूलांक 5 वालों के पक्ष में जा सकता है. नई जगह या नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. इस दिन कम्युनिकेशन आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा. इंटरव्यू या मीटिंग में अच्छा प्रभाव छोड़ सकते हैं. सोशल मीडिया से भी फायदा मिल सकता है. खर्च और बचत में बैलेंस रखें. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा. रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें. छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं. दिन ऊर्जावान रहेगा.

विज्ञापन

मूलांक 6

11 जुलाई के दिन मूलांक 6 वालों की पहली प्राथमिकता रहेगा- परिवार. घर में खुशियों का माहौल बन सकता है. पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. किसी पसंदीदा चीज पर खर्च कर सकते हैं. क्रिएटिव लोगों के लिए दिन खास रहेगा. काम में तारीफ मिलने की संभावना है. किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है. खानपान का ध्यान रखें. सेहत में सुधार महसूस होगा. मन में संतुलन बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Thoughts: एक स्त्री को पति के सामने नहीं करने चाहिए ये 4 काम, जानें चाणक्य नीति का रहस्य

विज्ञापन

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों के लिए 11 जुलाई के दिन खुद के लिए समय निकालना जरूरी रहेगा. किसी बात को लेकर गहराई से सोच सकते हैं. रिसर्च या पढ़ाई करने वालों के लिए दिन अच्छा है. करियर में नई रणनीति बनाने का समय है. किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. कारोबार से जुड़े आर्थिक फैसले सोचकर लें. परिवार का साथ मन मजबूत करेगा. आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है. यात्रा की योजना बन सकती है. दिन सीख देने वाला रहेगा.

मूलांक 8

11 जुलाई के दिन मूलांक 7 वालों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलने की शुरुआत हो सकती है. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. ऑफिस में आपकी गंभीरता पसंद की जाएगी. बिजनेस में पुराने संपर्क काम आएंगे. पैसों का हिसाब साफ रखें. कानूनी मामलों में सतर्क रहें. रिश्तों में समय देना जरूरी होगा. थकान महसूस हो सकती है. आराम और नींद पर ध्यान दें. धैर्य आपको आगे ले जाएगा.

विज्ञापन

मूलांक 9

11 जुलाई के दिन मूलांक 9 वाले लोग ऊर्जा और उत्साह दोनों से भरपूर रहेंगे. लंबे समय से रुका फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. एग्जाम और जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. प्रोजेक्ट पर टीमवर्क से बड़ा फायदा होगा. परिवार में आपकी बात सुनी जाएगी. गुस्से में कोई फैसला न लें. कारोबार में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. फिटनेस पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. विशेष श्रम से दिन उपलब्धियों वाला बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Kundali Pitru Dosha: जन्म कुंडली के ये संकेत हैं पितृ दोष के लक्षण, जानें कैसे करें पहचान और उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola