---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: महफिल की शान होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, मिलता है टैलेंट और नसीब का साथ!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोगों को नसीब के साथ उनके टैलेंट का भी साथ मिलता है और अक्सर महफिलों की शान होते हैं। साथ ही इन पर मां लक्ष्मी भी मेहरबान रहती हैं, इसलिए ये लोग धन जमा करने में आगे होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी हम अंक ज्योतिष एक अद्भुत और रहस्यमयी विधा है, जो सदियों से मानव को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। यह विद्या केवल एक रहस्य नहीं बल्कि एक ऐसा आकर्षक क्षेत्र है जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती है। इसमें संख्याओं के माध्यम से व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन के गहरे रहस्यों को जाना और समझा जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी पसंदीदा संख्या का आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ता है? या फिर क्यों कुछ दिन आपके लिए खास और कुछ चुनौतीपूर्ण होते हैं? अंक ज्योतिष इन सारे सवालों के जवाब देने का प्रयास करता है। यह केवल एक विज्ञान नहीं, बल्कि संख्याओं के माध्यम से जीवन को समझने और उसमें छिपे रहस्यों को उजागर करने का एक शानदार जरिया है।

न्यूमेरोलॉजी के एक्सपर्ट के लिए, हर संख्या एक अनोखी कहानी है, जो जन्म की तारीख, साल के वर्ष और नाम के अक्षरों से गहराई से जुड़ा होता है। इस विद्या में मानो ये मूक संख्याएं जैसे बातूनी हो जाती हैं। जब इस विद्या के जानकार लोगों को उनके जीवन की घटनाओं और भविष्य की अनोखी झलक को दिखलाते हैं, वे हैरानी से दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। यहां जिन 4 खास तारीखों में जन्मे महफिल की शान होने और नसीब के साथ उनके टैलेंट का भी साथ मिलने वाले लोगों की बात की जा रही है, वे खास मूलांक की 4 तारीखों से संबंधित माने गए हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

रोमांटिक और भावुक होते हैं मूलांक 2 के लोग

यहां जिन 4 खास तारीखों में जन्मे महफिल की शान होने और नसीब के साथ उनके टैलेंट का भी साथ मिलने वाले लोगों की बात की जा रही है, वे मूलांक 2 से संबंधित माने गए हैं। मूलांक 2 वाले व्यक्ति अत्यंत भावुक, सहज और कलात्मक होते हैं। चंद्रमा के प्रभाव के कारण ये लोग अक्सर दूसरों की भावनाओं को समझने में माहिर होते हैं। मूलांक 2 वाले लोग बहुत ही रोमांटिक और भावुक होते हैं। वे अपने साथी के प्रति बहुत वफादार होते हैं।

---विज्ञापन---

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक, चंद्रमा को भावनाओं, मन और आंतरिक शांति का कारक माना जाता है। इसीलिए मूलांक 2 वाले लोग अक्सर भावुक, सहज और कलात्मक होते हैं। वे दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं और उनकी देखभाल करते हैं।

मूलांक 2 की तारीखें

अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20, या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। चंद्रमा की कल्पनाशीलता का प्रभाव इन पर भी दिखता है। वे रचनात्मक होते हैं और कला, संगीत या साहित्य में रुचि रखते हैं।

---विज्ञापन---

महफिलों की शान होते हैं ये लोग

चंद्रमा के प्रभाव से मूलांक 2 वाले लोग अक्सर आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। उनकी मुस्कान, आवाज और व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चंद्रमा की चंचलता का प्रभाव इन पर भी दिखता है। अपनी चंचलता और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण ये लोग किसी भी महफिल की जान बन जाते हैं। उनकी मौजूदगी से माहौल खुशनुमा हो जाता है।

विपरीत परिस्थितियों में रखते हैं धैर्य

न्यूमेरोलॉजी के एक्स्पर्ट्स के मुताबिक, मूलांक 2 के लोग धैर्य रखने वाले होते होते हैं। यह देखा गया है कि वे कठिन से कठिन हालात और विपरीत परिस्थितियों में घबराते नहीं है। ये लोग कड़ी मेहनत और लगन से काम करते हैं और जीवन में सफलता हासिल करते हैं।

---विज्ञापन---

प्यार के मामले में होते हैं लकी

यह देखा गया है कि मूलांक 2 के लोग प्यार के मामले में काफी लकी होते हैं। ये जिनके साथ जुड़ते हैं, उसका दिल नहीं तोड़ते हैं। ये लोग बेहद संवेदनशील शांति प्रिय होते हैं। ये लोग लविंग, केयरिंग, हेल्पफ़ुल, और सरल हृदय वाले होते हैं।

धन जमा करने में होते हैं आगे

ये लोग पैदाइशी क्रिएटिव होते हैं और इनके अंदर सोचने की क्षमता होती है। ये लोग धन को संचय करने में विश्वास रखते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये लोग अपने निर्णय से पीछे नहीं हटते और कमिटमेंट के लिए जाने जाते हैं। ये लोग वाद-विवाद से दूर रहते हैं।

---विज्ञापन---

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 26, 2024 08:46 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola