Numerology Prediction: 11 सितंबर के अंक योग इन 3 मूलांकों के लिए रहेंगे लकी, मिलेगा मेहनत का फल, होगा धनलाभ

Numerology Prediction 11 September 2026: 11 सितंबर को मूलांक 2 और भाग्यांक 3 के स्वामियों के साथ शुक्र का संयोग बन रहा है. अंक और ग्रह योग की यह त्रिगुणी ऊर्जा सभी मूलांक वालों को प्रभावित करेगी, लेकिन 3 विशेष मूलांक वालों के लिए यह दिन फलदायी सिद्ध हो सकता हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन से हैं?

Numerology-Prediction

11 सितंबर को चंद्रमा, गुरु और शुक्र की त्रिकोणीय अंक ग्रह ऊर्जा बन रही है. (Photo Credit: AI/News24)

Numerology Prediction 11 September 2026: न्यूमरोलॉजी की एनालिसिस के अनुसार, 11 सितंबर, 2026 के दिन की एनर्जी काफी अनूठी सिद्ध हो सकती है. इस तारीख का मूलांक 1+1 यानी 2 है, जबकि पूरी तारीख यानी 11–09–2026 का योग 1+1+0+9+2+0+2+6=21, फिर कुल योग 2+1=3 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 2 और भाग्यांक 3 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से है, जो कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता में वृद्धि करते हैं. वहीं, भाग्यांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, वे ज्ञान, शिक्षा, धन, विवाह, पत्नी आदि के कारक हैं.

विज्ञापन

दूसरी ओर, 11 सितंबर का दिन शुक्रवार है, जिसके स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं. इस प्रकार 11 सितंबर के दिन के उपर चंद्रमा के मूलांक 2 और गुरु के भाग्यांक 3 की ऊर्जा के साथ शुक्र का भी प्रभाव रहेगा. इससे यह दिन एक अनूठा दिन हो गया है. यूं तो इस दिन के अंक ज्योतिषीय योग-संयोग का सभी मूलांक वालों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन यह दिन 3 मूलांक वालों के काफी फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं, जिनको उनकी मेहनत का फल मिल सकता है.

विज्ञापन

11 सितंबर के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल

मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो 11 सितंबर के मूलांक स्वामी हैं. लिहाजा इस मूलांक की ऊर्जा इस दिन अपने नेक्स्ट लेवल पर होगी. जॉब से जुड़े लोगों के लिए यह दिन नए अवसर पैदा करने वाला सिद्ध हो सकता है. आपकी रचनाधर्मिता (क्रिएटिविटी) में बढ़ोतरी होगी. कला, लेखन, फूड-रेसिपी से जुड़े लाभ की स्थिति में होंगे. पार्टनरशिप के बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है. एक्स्ट्रा इनकम के योग बन सकते हैं. रिलेशनशिप के लिए यह दिन वरदान साबित हो सकता है.

विज्ञापन

11 सितंबर के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

मूलांक 3 वालों के लिए 11 सितंबर का दिन एक बेजोड़ और लाभकारी दिन सिद्ध हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई असाइनमेंट मिल सकती है. जिम्मेदारी बढ़ेगी. कारोबार से जुड़े लोगों को नई डील मिल सकती है. बिजनेस का विस्तार होने के भी योग हैं. आपके सामाजिक काम की सराहना हो सकती है. समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. कुंवारे लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. लव बर्डस किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें.

विज्ञापन

11 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

11 सितंबर का दिन मूलांक 6 वालों के लिए ज्ञान और वैभव पाने के उत्तम दिन साबित हो सकता है. कॉस्मेटिक, ब्यूटी, फैशन, डिजाइनिंग आदि काम से जुड़े लोगों के लिए यह बम्पर लाभ कमाने का दिन साबित हो सकता है. आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा. ऑफिस के काम में लोग आपके काम की क्वालिटी से इम्प्रेस होंगे. घर में कोई नया गैजेट या किचन का कोई बड़ा सामान आएगा. मैरिड लाइफ में खुशहाली रहेगी. ससुराल पक्ष से लाभ होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ