Grahan Yog 2026: ग्रहण योग के प्रभाव से इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क! बढ़ सकती है मुश्किलें

Grahan Yog 2026: ग्रहों की स्थिति और गोचर करने से शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है. इन दिनों ग्रहों की स्थिति के अनुसार, ग्रहण योग बन रहा है. इस ग्रहण योग के प्रभाव से कई राशियों को नुकसान हो सकता है.

stress.jpg (1)

ग्रहण योग का अशुभ प्रभाव (Pic Credit - AI)

विज्ञापन

Grahan Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य या चंद्रमा की युति राहु या केतु के साथ होने से ग्रहण योग बनता है. इस समय सूर्य, चंद्रमा और केतु तीनों ग्रह सिंह राशि में विराजमान हैं. ऐसे में ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है. सिंह राशि में यह तीनों ग्रह मिलकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं. इसके साथ ही सूर्य-चंद्रमा की युति से अमावस्या योग भी बन रहा है. इसके साथ ही 11 सितंंबर को भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि है. ऐसे में इन सभी योग का प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ेगा. तीन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है. आइये ज्योतिषविदों के अनुसार, इसके बारे में जानते हैं.

सिंह राशि

भाद्रपद अमावस्या के दिन बन रहा ग्रहण योग और अमावस्या दोष सिंह राशि के लिए अशुभ हो सकता है. आर्थिक तौर पर आपको परेशानी हो सकती है. आपको करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. निवेश के लिए जल्दबाजी करने से बचें. वरना आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है. किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचें. कोई भी बड़ा फैसला घर-परिवार के सदस्यों की सलाह पर ही करें. आप लोगों को शुभ परिणाम के लिए शिव जी की अराधना करनी चाहिए.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को अशुभ योग बनने से नुकसान हो सकता है. आप लोगों को शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं. तनाव के कारण मन दुखी रहेगा. कारोबारियों को नुकसान होने की संभावना है. आप लोग कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. सोच-विचार कर ही कोई फैसला करें. मुश्किलों से बचने और शुभ परिणाम के लिए गणेश जी की पूजा-अर्चना करें.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को ग्रहण योग और अमावस्या दोष के प्रभाव से बचने के लिए सतर्क रहना होगा. आप लोगों के शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. ऐसे में इनके कारण आपको नुकसान हो सकता है. जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आपको किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. गलत संगति से बचने की जरूरत है. काम के दबाव के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. विष्णु जी की पूजा करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ