Mati Bhram Yog: कन्या राशि में बुध-चंद्र युति से बढ़ेगा इन 3 राशियों का तनाव, धन और रिश्तों पर होगा नेगेटिव असर

Mati Bhram Yog: 11 सितंबर को चंद्र बुध की युति से मति को भ्रम करने वाला एक अशुभ योग बन रहा है. मन और बुद्धि के इन दोनों ग्रहों के आपसी टकराव से 3 राशियों के धन और रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन सी हैं?

matibhram-yog

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र बुध की युति को बहुत शुभ नहीं माना गया है। (Photo Credit: AI/News24)

Mati Bhram Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 सितंबर की शाम में चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जाएंगे, जहां उनकी युति वहां पहले से बैठे बुध ग्रह से होगी। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, चंद्रमा बुध को शत्रु नहीं मानते हैं, लेकिन बुध चंद्रमा को अपना परम शत्रु मानते हैं, जबकि चंद्रमा बुध के पिता हैं। इस प्रकार इस एकतरफा शत्रुता से भी राशियों पर नेगेटिव असर होता है, क्योंकि इसे ‘मतिभ्रम योग’ भी कहा गया है। ये दोनों ही ग्रह मन और बुद्धि से सीधे तौर पर जुड़े हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य से बताते हैं कि कन्या राशि में बुध-चंद्र युति का असर यूं तो सभी राशियों की मानसिक स्थिति पर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए स्थिति थोड़ी विकट हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिनके धन और रिश्तों पर नेगेटिव असर हो सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लिए बुध-चंद्र की यह युति उससे छठे भाव में बन रही है, जो बीमारी, कर्ज और शत्रु का भाव है। इस राशि के जातकों के लिए मन और बुद्धि का यह टकराव मानसिक परेशनियां बढ़ा सकता है। वर्क प्लेस पर कलीग से कोई क्लेश हो सकता है। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। कोई आकस्मिक खर्च कर्ज लेने का कारण बन सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए यह गोचर और युति दूसरे भाव में हो रही है, जो धन, वाणी और कुटुंब का स्थान है। हालांकि यहां बुध मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन चंद्रमा के आने से मति भ्रम हो सकता है, जो विचार और वाणी पर सबसे अधिक असर डाल सकता है। कारोबारी डील में संयम खोने से नुकसान हो सकता है। आज को बड़ा निवेश न करें। आने वाला धन की आवक की रुक सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए यह युति आठवें भाव में बन रही है, जो संकट, अनिश्चितता और गुप्त बातों का भाव है। कभी-कभी यह योग मतिभ्रम पैदा कर सकता है। सही-गलत का फैसला करने में चूक हो सकती है। मन में घबराहट भी पैदा हो सकती है। बिजनेस को कान्ट्रैक्ट या डील करने का यह सही समय नहीं है। पार्टनरशिप में धोखा मिल सकता है। जॉब कर रहे लोगों का मन काम से उचट सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ