हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Lucky Numbers: 21 जुलाई की शुभ अंक ऊर्जा से इन 3 मूलांक वालों को मिल सकते हैं करियर-कारोबार में बड़े अवसर

Numerology Lucky Numbers: 21 जुलाई 2026 की अंक ऊर्जा करियर, कारोबार, सीखने और रिश्तों के लिए शुभ मानी जा रही है. गुरु और चंद्रमा का प्रभाव नए मौके, बेहतर कम्युनिकेशन और प्रगति के संकेत दर्शा रहे हैं, जो 3 मुलाकों के लिए लाभकारी है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Lucky Numbers: 21 जुलाई 2026 की अंक ज्योतिष ऊर्जा विशेष हैं. यह दिन दिमाग और दिल, दोनों के लिए काफी बैलेंस्ड करने वाला साबित हो सकता है. इस दिन लोगों को नई चीजें सीखने का मन करेगा. नए आइडिया भी जल्दी समझ आएंगे. साथ ही अपनों के साथ समय बिताने और रिश्तों को मजबूत करने की इच्छा भी बढ़ सकती है. आपकी बात करने का तरीका लोगों को प्रभावित कर सकता है. इसलिए मीटिंग, इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या किसी जरूरी बातचीत के लिए भी समय अच्छा माना जा रहा है. अगर आप पढ़ाई, टीचिंग, कंटेंट क्रिएशन, मीडिया, काउंसलिंग, मार्केटिंग या किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, तो यह दिन नए मौके लेकर आ सकता है. इस दिन बस ओवरथिंकिंग से बचें, जितना बेहतर आप अपने इमोशन और लॉजिक के बीच बैलेंस बनाए रखेंगे, उतना ही अच्छा रिजल्ट करियर और पर्सनल लाइफ दोनों में मिल सकता है.

अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 21 जुलाई 2026 का मूलांक 2+1 = 3 बनता है. यह अंक गुरु ग्रह से माना जाता है, जो ज्ञान, सीखने की क्षमता, ग्रोथ, आत्मविश्वास और बेहतर कम्युनिकेशन के कारक हैं. वहीं पूरी तारीख यानी 21-07-2026 को जोड़ने पर 2+1+0+7+2+0+2+6 = 20 आता है, फिर 2+0 करने पर भाग्यांक 2 बनता है. इस भाग्यांक 2 का संबंध चंद्रमा से है, जो मन, भावनाओं, संवेदनशीलता और रिश्तों में अपनापन बढ़ाने कारक ग्रह हैं. यानी, इस दिन गुरु की समझदारी और चंद्रमा की भावनात्मक ऊर्जा साथ मिलकर असर दिखा सकती है. इससे अपनी बात सही तरीके से रखने में मदद मिलेगी. दूसरों की भावनाओं को समझना भी आसान रहेगा. टीमवर्क में बेहतर तालमेल बन सकता है. नए लोगों से अच्छे कनेक्शन बनने के भी योग रहेंगे. आइए जानते हैं, 21 जुलाई 2026 की यह सकारात्मक ऊर्जा किन 3 मूलांक वालों के लिए सबसे ज्यादा शुभ मानी जा रही है और उन्हें किन क्षेत्रों में अच्छे मौके मिल सकते हैं?

21 जुलाई के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है यानी जो मूलांक 3 के लोग हैं, तो 21 जुलाई आपके लिए खास साबित हो सकता है. आपका कॉन्फिडेंस पहले से बेहतर रहेगा. लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. किसी रुके काम में अच्छी खबर मिल सकती है. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नया क्लाइंट जुड़ सकता है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस मिलेगा. किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी तेज हो सकती है. कंटेंट क्रिएटर, टीचर और ट्रेनर के लिए दिन शानदार रह सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. छोटी बचत भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है. सेहत सामान्य रहेगी. नींद पूरी लें. जल्दबाजी में कोई फैसला न करें. आपकी एक सही बात कई लोगों को प्रभावित कर सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पति-पत्नी के ‘गुप्त कर्तव्य’ क्या हैं, जानें सक्सेसफुल मैरिड लाइफ के 5 जरूरी नियम

21 जुलाई के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल

यदि आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो यह दिन आपके लिए रिश्तों और करियर दोनों के लिए पॉजिटिव रह सकता है. मन शांत रहेगा. भावनाओं पर अच्छा कंट्रोल रहेगा. किसी अपने के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है. टीमवर्क में शानदार प्रदर्शन करेंगे. ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी. नए संपर्क भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं. फ्रीलांसर और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ बातचीत बेहतर होगी. पैसों से जुड़ा कोई अच्छा मौका मिल सकता है. खर्च सोच-समझकर करें. सोशल मीडिया पर आपकी मौजूदगी भी फायदा दिला सकती है. नई स्किल सीखने का समय अच्छा है. खुद पर भरोसा बनाए रखें. जल्द ही मेहनत का असर दिखने लगेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hindu Marriage Rules: क्या सच में एक स्त्री के 4 पति होते हैं? विवाह से पहले कन्या पर किसका अधिकार? जानें शास्त्रों का रहस्य

21 जुलाई के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है यानी जो मूलांक 5 के लोग हैं, उनके लिए 21 जुलाई अवसरों का खास दिन बन सकता है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल सबसे बड़ी ताकत रहेगी. इंटरव्यू या मीटिंग में अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे. मार्केटिंग, मीडिया, सेल्स और बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. कोई रुकी हुई डील आगे बढ़ सकती है. अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है. नई जगह से फायदा मिलने के संकेत हैं. इनकम बढ़ाने का नया आइडिया मिल सकता है. ऑनलाइन काम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. स्टूडेंट्स को नई जानकारी सीखने का मौका मिलेगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है. सेहत ठीक रहेगी. पानी पर्याप्त पिएं. समय का सही इस्तेमाल करें. यही दिन आपको आगे की बड़ी सफलता की दिशा दिखा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra Mystery: पुरी रथयात्रा का अनोखा रहस्य, हर साल एक मजार पर क्यों रुकता है रथ, जानें असली वजह

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola