ज्योतिष गणना के अनुसार, रविवार 27 अप्रैल, 2025 को दोपहर के बाद 03:42 PM बजे ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह उत्तरा भाद्रपद से रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, वहीं इसी दिन शाम में 07:19 PM बजे ग्रहों स्वामी सूर्यदेव अश्विनी छोड़ कर भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। बुध और सूर्य, ये दोनों की ग्रह वैदिक ज्योतिष के बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जिनका एक ही तिथि में नक्षत्र परिवर्तन करना बेहद विशेष महत्व रखता है।
बुध-सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर
ज्योतिष आकलन के मुताबिक, इन दोनों के ग्रहों यानी बुध और सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया, प्रकृति, मौसम समेत सभी राशियों पर व्यापक और गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। बुध और सूर्य की चाल में बदलाव का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 7 राशियों के जातकों के लिए यह दोहरा नक्षत्र गोचर काफी लाभकारी रहने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, किस राशि के जातक के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक असर होने की संभावना है?
ये भी पढ़ें: सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य के छिपे रहस्य और संकेत!
मेष राशि
बुध और सूर्य के इस गोचर से मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को मजबूत होगा। इस समय आपकी बुद्धि और विवेक में वृद्धि होगी, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। व्यापारियों को साझेदारों और ग्राहकों से अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे व्यवसाय में लाभ होगा। निवेश के मामले में भी शुभ परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रभाव और प्रगति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल है, पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और ऊर्जा स्तर बढ़ेगा।
वृषभ राशि
इन दोनों ग्रहों के गोचर से वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और वित्तीय लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरीपेशा जातकों को वेतनवृद्धि या पदोन्नति मिल सकती है, साथ ही उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे और घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। इस समय वाणी में मधुरता और व्यावहारिक कौशल में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
बुध-सूर्य का यह गोचर मिथुन राशि के लोगों के रिश्तों और व्यावसायिक सहयोग के लिए शुभ है। विवाहित जातकों के लिए यह समय रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापारियों को साझेदारी से लाभ होगा और नए ग्राहक मिलेंगे। विदेश यात्रा या अंतरराष्ट्रीय सौदों के अवसर भी बन सकते हैं। संचार कौशल प्रभावी होगा, जिससे वार्तालाप में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
बुध के साथ सूर्य का गोचर सिंह राशि के जातकों की रचनात्मकता, शिक्षा और प्रतिभा के लिए अनुकूल है। छात्रों को अध्ययन में सफलता मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों को पिछले निवेश से लाभ होगा और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं और रचनात्मक कार्यों में सराहना मिलेगी। परिवार में खुशहाली और आनंद का माहौल रहेगा।
कन्या राशि
बुध के गोचर से आपके घरेलू सुख और शांति में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा और संपत्ति से जुड़े लाभ मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा। इस समय घर या वाहन से जुड़े शुभ कार्य भी पूरे हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों में बुध-सूर्य का गोचर से आत्मविश्वास, साहस और बुद्धि में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक होंगी। संचार कौशल प्रभावी होगा, जिससे वार्तालाप और समझौतों में सफलता मिलेगी। छोटे भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी और नए मित्र बनेंगे।
मकर राशि
इन दोनों ग्रहों के गोचर से मकर राशि के जातकों के व्यय और अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी और बचत बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और विदेशी कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को छुपे हुए लाभ प्राप्त होंगे और पुराने निवेश से फायदा होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और गुप्त शत्रुओं से बचाव होगा। इस समय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना लाभदायक होगा।
ये भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले करें ये 5 काम, हर कार्य में मिलेगी सफलता; बरकत होगी तेज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines