---विज्ञापन---

Religion angle-right

Lal Kitab Upay: घर से निकलने से पहले करें ये 5 काम, हर कार्य में मिलेगी सफलता; बरकत होगी तेज

यहां बताए गए लाल किताब और ज्योतिष शास्त्र के 5 सरल उपायों को अपनाकर आप अपने दिन को शुभ बना सकते हैं और कार्य में सफलता के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये ये उपाय, जो मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं?

---विज्ञापन---

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसका दिन अच्छा जाए, कामों में सफलता मिले और मन में सकारात्मकता बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल किताब और ज्योतिष शास्त्र के कुछ छोटे-छोटे लेकिन बेहद असरदार उपायों को अपनाकर आप अपने दिन की शुरुआत को खास बना सकते हैं?

भारतीय परंपराओं और प्राचीन शास्त्र के मेल से निकले ये उपाय न सिर्फ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि नकारात्मकता को दूर कर सफलता के रास्ते खोलते हैं। आइए जानते हैं, 5 ऐसे सरल और असरदार उपाय जिन्हें घर से निकलने से पहले करने से दिन शुभ बनता है और हर काम में सफलता मिलती है।

---विज्ञापन---

गुड़-पानी का सेवन करें

घर से निकलते समय थोड़ा सा गुड़ खाकर ऊपर से एक गिलास पानी पी लें। यह उपाय बहुत ही सरल है, लेकिन इसका प्रभाव गहरा होता है। गुड़ और पानी का संयोजन शरीर की ऊर्जा को सक्रिय करता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है। इससे न सिर्फ मन प्रसन्न रहता है, बल्कि दिनभर आपके कार्यों में सफलता के योग भी प्रबल हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं ये 7 पौधे, ये लकी प्लांट देते हैं किस्मत चमकने के संकेत

---विज्ञापन---

काली मिर्च का टोटका आजमाएं

अपने रास्ते में 4-5 दाने काली मिर्च के गिराएं और उन पर पैर रखते हुए बिना पीछे मुड़े आगे बढ़ जाएं। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को पीछे छोड़ने का प्रतीक माना जाता है। इसे करने से आप अपने साथ किसी भी प्रकार की बाधा या उलझन को साथ नहीं ले जाते हैं। यह उपाय विशेष रूप से तब प्रभावी होता है जब आप किसी इंटरव्यू, परीक्षा, या व्यवसायिक मीटिंग में जा रहे हों।

आईने में खुद को देखें

घर से बाहर निकलने से पहले कुछ क्षण के लिए आईने में खुद को जरूर देखें। यह एक तरह का मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक अभ्यास है। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और भीतर से एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जब आप खुद को मुस्कराते हुए आईने में देखते हैं, तो यह दिनभर एक सकारात्मक मूड बनाए रखने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

सांसों की चाल को समझें

नाक के जिस छिद्र से सांस अधिक तीव्रता से चल रही हो, उसी दिशा का पैर पहले बाहर रखें। यदि दोनों ओर से सांस समान रूप से आ रही हो, तो दाहिना पैर पहले बाहर रखें। यह एक प्राचीन भारतीय तकनीक है, जिसे ‘स्वर विज्ञान’ कहा जाता है। मान्यता है कि इससे कार्यों में रुकावटें नहीं आतीं, बिगड़े हुए काम बन जाते हैं और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

भगवान गणेश का स्मरण करें

घर से निकलते वक्त ‘श्री गणेशाय नमः” मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है यानी जो सभी विघ्नों और बाधाओं को दूर करते हैं। उनके स्मरण से मन शांत होता है और आत्मबल बढ़ता है। चाहे आप किसी परीक्षा के लिए जा रहे हों या व्यापारिक सौदे के लिए, गणपति बप्पा का आशीर्वाद सफलता दिलाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य के छिपे रहस्य और संकेत!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 25, 2025 05:15 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola