हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: बुध-मंगल के अशुभ योग से मंडराया 3 राशियों पर महासंकट; करियर, व्यापार, नौकरी पर होंगे ये असर!

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 8 जनवरी, 2025 को बुध और मंगल षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। यह योग संघर्ष, मानसिक द्वंद्व या ऊर्जाओं में असंतुलन का संकेत देता है। इसका विशेष रूप से 3 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जनवरी 2025 का महीना ग्रहों के योग, संयोग और युति का विशेष महीना है। ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों के योग और संयोग का विशेष महत्व है, क्योंकि ये विभिन्न राशियों और व्यक्तियों पर प्रभाव डालते हैं। बुधवार 8 जनवरी, 2025 की सुबह में 5 बजकर 55 मिनट पर बुध और मंगल षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं।

8 जनवरी, 2025 को बनने वाला बुध और मंगल का षडाष्टक योग एक खास घटना है। इस प्रकार का योग तब बनता है जब दो ग्रह आपस में 6ठे और 8वें भाव के अंतर पर स्थित होते हैं। यह योग संघर्ष, मानसिक द्वंद्व और ऊर्जाओं में असंतुलन का संकेत देता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अशुभ माना गया है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में यह अनुकूल भी होता है।

बुध-मंगल के अशुभ योग का राशियों पर असर

8 जनवरी 2025 को बनने वाला बुध और मंगल का षडाष्टक योग विशेष रूप से 3 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस योग का प्रभाव करियर, व्यापार, नौकरी और जीवन के अन्य क्षेत्रों में चुनौतियां उत्पन्न कर सकता है। आइए जानते हैं कि यह इन राशियों के जातकों के जीवन क्या-क्या प्रभाव डालेगा और उनका नेगेटिव असर होगा?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं और मंगल के साथ षडाष्टक योग इस राशि पर गहरा प्रभाव डालने के योग दर्शा रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। आपके विचार और बॉस या सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापारिक निर्णयों में चूक की संभावना है। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए सोच-समझकर कदम उठाएं। प्रमोशन या नई नौकरी की उम्मीद में रुकावट आ सकती है। आवेग में कोई निर्णय न लें और अपनी वाणी पर संयम रखें। अधिक मेहनत और धैर्य से काम करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध कन्या राशि के भी स्वामी ग्रह हैं और मंगल का प्रभाव इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। नौकरी में स्थिरता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परियोजनाओं में देरी या असफलता की संभावना है। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। व्यापार में साझेदारी में विश्वासघात हो सकता है। बड़े निवेश फिलहाल टाल दें। अपने विचारों को स्पष्ट रखें और किसी भी काम को टालने से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखें, खासतौर पर पेट से संबंधित समस्याओं से बचें।

वृश्चिक राशि

मंगल वृश्चिक राशि का स्वामी है, लेकिन बुध के साथ अशुभ योग इस राशि के जातकों के लिए करियर और रिश्तों में अस्थिरता ला सकता है। करियर: काम का दबाव बढ़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद हो सकता है। व्यापार में साझेदारों के साथ अनबन या कानूनी मामले उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी में काम में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है, जिससे प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। अनावश्यक गुस्से और वाद-विवाद से बचें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola