May 2026 Grah Gochar: 15 मई, 2026 को दो बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं. ये घटनाएं हैं, ग्रहों के राजा और ग्रहों के राजकुमार का एक साथ वृषभ राशि में गोचर कर एक साथ विराजमान होना. यह घटना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और सूर्य की युति कहलाती है, जो शुभ फलदायी ‘बुधादित्य योग’ का निर्माण करता है. आपको बता दें कि एक दिन किन्ही दो महत्वपूर्ण ग्रहों का राशिपरिवर्तन एक बड़े ज्योतिषीय घटना कहलाती है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि चूंकि बुध और सूर्य एक ही तिथि को एक ही राशि यानी शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो एक ज्योतिषीय महागोचर है. बुध और सूर्य गोचर से बनी युति और बुधादित्य योग का सभी राशियों पर गहरा असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इनके जातकों को क्या-क्या लाभ होंगे?
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध-सूर्य का महागोचर एक गोल्डन टाइम की शुरुआत कर सकता है. आपके पर्सनैलिटी में एक नई चमक आएगी, जिससे लोग प्रभावित होगें. आपके कॉन्फिडेंस के कारण आपका रुका हुआ काम पूरा होगा. करियर और ट्रेड यानी व्यापार की दिक्कतें दूर होने योग हैं. कहीं अटका हुआ धन आपको मिल सकते है. कारोबार में उन्नति से व्यवसाय और घर के आर्थिक हालात अच्छे होंगे. आपकी ऑनलाइन और सोशल लाइफ में लोगों सपोर्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स के लिए यह बुधादित्य योग उन्हें और क्रिएटिव बनाएगा. धन आने के प्रबल योग बन रहे हैं. फ्रेंड सर्किल से पूरा हेल्प मिलेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह बुधादित्य योग लाइफ का एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. यदि जॉब में हैं, तो वर्क प्लेस पर आपकी पूछ बढ़ेगी, क्योंकि अपने काम के कारण आप फोकस में आएंगे. सीनियर्स भी आपकी तारीफ करेंगे. प्रमोशन या नई रेस्पॉन्सबिलिटी आने से कामकाज की एकरसता टूटेगी, जो लाभकारी साबित होगी. कारोबारियों के लिए यह एक अहम समय साबित हो सकता है. आइडिया सफल होंगे, कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. फैमिली का माहौल भी काफी पॉजिटिव रहेगा. लाइफ पार्टनर का सपोर्ट नई ऊर्जा देगा. स्टूडेंट्स को कोर्स के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय एक बड़े बदलाव का साबित हो सकता है. यह ठीक वैसा ही होगा, जैसा कि व्हीकल को टॉप गियर में लगाने के बाद होता है. आपकी मेहनत अब रंग लाएगी, पहले किए हुए काम का सही रिवार्ड मिलेगा. लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे. बुधादित्य योग से जॉब प्लेस पर लोग आपकी परफॉर्मेंस से बेहद इंप्रेस होंगे. कारोबारियों के लिए भी यह समय उनके अनुकूल परिणाम देने वाला साबित होगा. निवेश का लाभ आने के प्रबल योग हैं. पार्टनर से सहयोग मिलने पर रुके हुए पैसे मिल सकते हैं. स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Astro Upay: मेष, सिंह और धनु राशि के लिए 5 शक्तिशाली ज्योतिष उपाय, जिससे मिलती है करियर में तरक्की और अपार धन
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए बुध-सूर्य का एक तारीख पर गोचर एक नई दिशा देने वाला सिद्ध हो सकता है. बुध-सूर्य के कृपा से जीवन में एक नए सीढ़ी तैयार होगी, जो आपके जीवन में टॉप जगह पर ले जा सकती है. करियर में आपकी मेहनत लोगों के नजर में आएगी. वर्क प्लेस न केवल कलीग बल्कि बॉस भी हैप्पी रहेंगे. आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जो आपकी इनकम भी बढ़ा सकता है. जो जातक व्यापार और अपना काम-धंधा करते हैं, उनके लिए यह दौर फायदेमंद साबित होगा. बिजनेस में बड़ी डील हो सकती हैं. सरकारी कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं. फाइनेंशियल स्थिति में सुधार होगा, इनकम बढ़ने से काम की गति तेज होगी.
मीन राशि (Pisces)
सूर्य-बुध का यह महागोचर मीन राशि के जातकों के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकता है. आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा, लोग आपके काम और सोच से बेहद प्रभावित हो सकते हैं. मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जातक बेहद अच्छा काम कर पाएंगे. नौकरीपेशा जातक को नई जॉब के ऑफर आ सकते हैं. करियर में बड़ा बदलाव भी संभव है. बिजनेस से जुड़े लोग अच्छा लाभ कमाएंगे. कोई रुका काम चल पड़ने से धन का प्रवाह तेज होगा. परिवार में सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा, माहौल मन को प्रसन्न करने वाला रहेगा. हेल्थ के मामले में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है. लाइफ पार्टनर या लवर के साथ समझ अच्छी होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
18 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines