हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Gochar 2025 Rashifal: इन 3 राशियों के मकान, दुकान और गाड़ी का सपना होगा पूरा, शुक्र ने किया मंगल की राशि में गोचर

Shukra Gochar 2025 Rashifal: बुधवार 26 नवंबर, 2025 को शुक्र के वृश्चिक राशि में प्रवेश से कई राशियों के लिए बड़े बदलाव लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 3 राशियों के जातकों के लिए यह समय मकान, दुकान और वाहन के सपने पूरे होने का अवसर बन सकता है. आइए जानते हैं, कौन-सी 3 राशियाँ इस शुभ गोचर से सबसे अधिक लाभ पाएंगी?

विज्ञापन

Shukra Gochar 2025 Rashifal: बुधवार 26 नवंबर, 2025 को सुबह में 11:27 AM बजे शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला को छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रविष्ट हो चुके हैं. वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. इस राशि में शुक्र ग्रह 20 दिसंबर तक रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस अवधि में इस शुक्र गोचर का राशियों पर मिश्रित प्रभाव होगा यानी कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ असर हो सकता है. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों पर मंगल की राशि में शुक्र गोचर का सबसे अधिक सकारात्मक असर होगा और इनके जातकों के लिए मकान, दुकान और गाड़ी का सपना पूरा होने के योग बन रहे हैं?

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का वृश्चिक में गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है. इस अवधि में घर, जमीन या दुकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. लंबे समय से रुका हुआ कोई रजिस्ट्री या लोन अप्रूवल भी तेजी से आगे बढ़ेगा. करियर में स्थिरता बढ़ेगी और आय का नया स्रोत भी बन सकता है. वाहन खरीदने और घर की सजावट में भी खर्च बढ़ेगा, लेकिन यह खर्च शुभ फल देने वाला होगा. परिवार का माहौल मधुर रहेगा और जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Astro Tips: कभी फ्री में न लें ये 5 चीजें, ग्रह हो जाते हैं खराब; पीछे पड़ जाती है कंगाली

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर परिवर्तन और प्रगति लेकर आ रहा है. जो लोग नया घर लेना चाहते थे, वे इस समय बेहतर विकल्प पा सकते हैं. किराये का घर बदलना हो या खुद का घर लेना, दोनों ही मामलों में लाभदायक अवसर सामने आएंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह गोचर दुकान, शोरूम या नए ऑफिस की स्थापना के लिए बहुत शुभ है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं. वाहन खरीदने की इच्छा भी पूर्ण हो सकती है. इस समय आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे. परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर भाग्य वृद्धि का संकेत दे रहा है. प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है और किसी पुराने निवेश से लाभ भी मिल सकता है. घर-परिवार के लिए बड़ा निर्णय लेने का अवसर मिलेगा. वाहन खरीदने का मजबूत योग है और लग्ज़री वस्तुओं की प्राप्ति भी संभव है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का संकेत मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. विदेश से जुड़े काम या नए व्यापारिक साझेदारी भी लाभ देने वाली साबित होगी. जीवनसाथी का भाग्य आपका साथ देगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Rahu Dosh Upay: मेहमानों को ये 3 चीजें देने से शांत होता है अशांत राहु, घर में लौटती है स्थिरता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola