Mangal Gochar 2025: मंगल गोचर से बढ़ेगी इन 3 राशियों की टेंशन, धन-संपत्ति को लेकर रहें सतर्क!

Mangal Gochar 2025: नए साल में ग्रहों के सेनापति मंगल बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। बुध की राशि में मंगल गोचर से 3 राशियों के जीवन पर अत्यधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। चलिए जानते हैं वो अनलकी तीन राशियां कौन-कौन सी हैं।

Mangal Gochar 2025

मंगल राशि परिवर्तन 2025

विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का खास महत्व है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इसके अलावा मंगल को साहस और ऊर्जा का कारक ग्रह भी माना जाता है, जो मात्र 45 दिन तक ही किसी राशि में मौजूद रहते हैं। इसके बाद वो राशि परिवर्तन करते हैं। राशि गोचर करने से पहले 2 से 3 बार मंगल नक्षत्र परिवर्तन कर लेते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, नए साल के पहले माह जनवरी में मंगल 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस समय वो कर्क राशि में मौजूद हैं, जो 21 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

मंगल के इस गोचर का कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यदि इस अवधि के दौरान उन्होंने कुछ मामलों में सतर्कता नहीं दिखाई, तो उन्हें भारी नुकसान भी हो सकता है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनकी मुश्किलें मंगल के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

मंगल गोचर से ये 3 राशियां रहें सावधान!

मिथुन राशि

मंगल के राशि परिवर्तन का अशुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के ऊपर पड़ सकता है। छात्रों को मेहनत का पूर्ण फल नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। कारोबार में नेगेटिव रिजल्ट मिलने की संभावना है। कर्ज लेने का फैसला इस समय सही नहीं रहेगा। नौकरी बदलने का फैसला इस माह मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगा। उम्रदराज जातकों को गले से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

कन्या राशि

मिथुन राशि के अलावा कन्या राशि के जातकों के ऊपर भी मंगल गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। कारोबार करने वाले जातकों को धन हानि हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। सिंगल लोगों की कुंडली में फिलहाल विवाह का योग नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता माता-पिता जी को परेशान कर सकती है। उम्रदराज जातकों को पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के ऊपर मंगल गोचर का सबसे अधिक अशुभ प्रभाव पड़ने की संभावना है। आर्थिक तंगी का सामना आने वाले कुछ दिनों तक तुला राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। बिजनेसमैन को एक के बाद एक कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिसके कारण सेहत में गिरावट आने की संभावना है। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में टेंशन बढ़ सकती है, जिसके कारण सिरदर्द की समस्या उन्हें परेशान करेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ