Love Rashifal: सिद्धि योग से 5 राशियों की लाइफ में आएंगी खुशियां, 1 की तय होगी शादी! 

Love Rashifal 2 January 2025: नए साल का दूसरा दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा और इस दिन को आप अपने लिए कैसे यादगार बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 2 जनवरी का लव राशिफल। साथ ही गुरुवार के दिन का लकी कलर और अंक भी आपको पता चलेगा।

Love Rashifal 2 January 2025

लव राशिफल 2 जनवरी 2025

Love Rashifal 2 January 2025: ज्योतिष में सिद्धि योग का खास महत्व है। सिद्धि योग को शुभ माना जाता है, जिसका आमतौर पर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 2 जनवरी 2025 को पौष माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि गुरुवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 2 जनवरी का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष की तरफ से कोई ऐसी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका उनके बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से रिश्ता तय हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

वृषभ राशि

सिंगल लोगों का रिश्ता उनके किसी पुराने दोस्त से तय हो सकता है। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड संग रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ डेट पर किसी स्पेशल जगह पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की मुलाकात उनके बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से तय हो सकती है। शादीशुदा जातक पार्टनर के साथ शाम के समय खुशी के पल बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच आई दूरियां थोड़ी कम होंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

कर्क राशि

यदि आप सिंगल हैं और आपके पिता जी आपके लिए एक योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें नए साल के दूसरे दिन खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग गुरुवार का पूरा दिन साथी के साथ अकेले में बिताएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग जिनसे सच्चा प्यार करते हैं, उनके उनका रिश्ता घरवालों के आशीर्वाद से तय हो सकता है। शादीशुदा कपल का दिन रोमांटिक रहेगा। डिनर या मूवी देखने जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कन्या राशि

पति-पत्नी के बीच साल के दूसरे दिन लड़ाई हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का गुरुवार का दिन खास रहने वाला है। आपको खुश करने के लिए आपका साथी कोई गिफ्ट दे सकता है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

तुला राशि

शादीशुदा जातक अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि आप घूमने जाते हैं, तो वहां साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रिलेशनशिप में मौजूद लोग गुरुवार को साथी से नहीं मिलेंगे, तो अच्छा होगा। नहीं तो किसी छोटी-सी बात पर बड़ा झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

बेवजह की लड़ाई शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है। यदि आपने अपने पार्टनर को समझने का प्रयास नहीं किया, तो रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म भी हो सकता है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

धनु राशि

जिनसे आप सच्चा प्यार करते हैं, उनके साथ गुरुवार को आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जोड़ों की किसी फालतू बात पर अनबन हो सकती है, जिसके कारण साल के दूसरे दिन आपका मूड खराब रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

मकर राशि

लव लाइफ में कायम सुख-शांति भंग हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति के कारण रिश्ते में दरार आ सकती है। इसके अलावा कहीं बाहर जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

कुंभ राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के आने की संभावना है, जिसके कारण रिश्ते में दरार आएगी। इसके अलावा गुरुवार को साथी के साथ कहीं बाहर नहीं जाएंगे, तो अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मीन राशि

जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए कई रिश्ते आ सकते हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की शाम से पहले गुरुवार को साथी संग लड़ाई होने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ