Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कल यानी 23 अप्रैल 2024 को मंगल का मीन राशि में गोचर होगा। अभी मंगल कुंभ राशि में विराजमान हैं। मंगल जब मीन राशि में प्रवेश करेगा, तो इससे सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को जहां सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे, तो वहीं कुछ को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मंगल के गोचर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा उन्हें धन हानि भी हो सकती है। आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Love Rashifal: इन राशि के लोगों का हो सकता है ब्रेकअप, 5 का मिलाजुला रहेगा दिन
मिथुन राशि
मंगल के गोचर से मिथुन राशि के लोग सावधान रखें। किसी भी चीज के बारे में ज्यादा न सोचे, नहीं तो तनाव की वजह से आपको शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से भी आप परेशान रह सकते हैं। इसके अलावा अगर इस समय आपने अपने खर्चों को कम नहीं किया, तो भविष्य में आपको धन हानि भी हो सकती है।
तुला राशि
23 अप्रैल के बाद तुला राशि के लोगों की सेहत खराब हो सकती है, जिससे आप अस्वस्थ महसूस करेंगे। काम की अधिकता की वजह से तनाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में हल्का खाना खाएं। मेडिटेशन या योग करें। इसके अलावा आपकी माता को पैरों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए उनकी हेल्थ का भी ध्यान रखें।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, सेहत में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। 23 अप्रैल के बाद पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ समय एक्सरसाइज या मेडिटेशन जरूर करें।
यह भी पढ़ें- 18 साल बाद राहु-शुक्र की होगी युति, 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
35 mins agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines