Rahu-Shukra Yuti: 18 साल बाद राहु-शुक्र की होगी युति, 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Rahu And Shukra Yuti In Meen Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के कुछ दिन बाद ही मीन राशि में राहु और शुक्र की युति होने जा रही है। ऐसे में कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि राहु और शुक्र की युति से किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

Rahu And Shukra Yuti

Rahu And Shukra Yuti In Meen Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव को धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुख के दाता ग्रह माना गया है। माना जा रहा है कि 31 मार्च को शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान हैं। अब मीन राशि में राहु और शुक्र ग्रह का मिलन होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, मीन राशि में दोनों ग्रहों की युति करीब 18 साल बाद बनने वाली है। राहु और शुक्र की युति से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। तो आज इस खबर में उन्हीं लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए राहु और शुक्र की युति बेहद ही शुभ फलदायी रहने वाली है। क्योंकि वृषभ राशि में यह युति कुंडली के इनकम और लाभ स्थान में बनने वाली है। माना जाता है कि जब भी आय और इनकम के भाव में शुक्र और राहु का मिलन होता है तो वृषभ राशि के लोगों की आय में वृद्धि होती है। साथ ही धन कमाने के नए-नए मौके मिलते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

विज्ञापन

धनु राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, धन के कारक शुक्र और राहु ग्रह के साथ होने से धनु राशि वाले लोगों के जीवन में लाभ ही लाभ होगा। क्योंकि धनु राशि में राहु और शुक्र की युति चतुर्थ भाव में होगी। ऐसे में धनु राशि के लोग प्रापर्टी या घर खरीद सकते हैं। साथ जो लोग राजनीतिक पार्टी में शामिल हुए हैं, उनको किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके आय में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि वाले लोगों के लिए राहु और शुक्र की युति काफी हद तक लाभकारी साबित हो सकती है। बता दें कि कुंभ राशि में राहु और शुक्र की युति धन और वाणी भाव में बनने वाली है। ऐसे में जातक का फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ