Mangal Chandra Yog: 8 फरवरी से 3 राशियों की लगेगी बंपर लॉटरी! मंगल-चंद्र की युति बना रही है महालक्ष्मी योग

Mangal Chandra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल और चंद्र गोचर से दोनों ग्रहों की युति बन रही है जिससे महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 3 राशियों को लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं।

Mangal Chandra Yog 2025 mahalakshmi sanyog lucky zodiac signs

मंगल-चंद्र की युति

विज्ञापन

Mangal Chandra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रह किसी भी राशि में एक निश्चित समय के लिए विराजमान रहता है। नवग्रहों में चंद्र सबसे तेजी से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह है। जबकि, ग्रहों के सेनापति मंगल लंबे समय तक किसी एक राशि में रहते हैं। ऐसे में 12 राशियों पर शुभ व अशुभ असर देखने को मिलता है। आगामी दिनों में मंगल और चंद्र ग्रह की युति होने वाली है जिससे महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा जिसे मंगल-चंद्र योग भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कब चंद्र-मंगल की युति होगी और इससे किन 3 राशियों को फायदा होने वाला है?

मंगल-चंद्र ग्रह की युति 

द्रिक पंचांग के अनुसार 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में मंगल गोचर होगा। 8 फरवरी 2025 को मिथुन राशि में चंद्र प्रवेश करेंगे, जिससे महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। दोनों ग्रहों की युति और योग से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

चंद्र और मंगल की युति से मिथुन राशि के लोगों को लाभ ही लाभ हो सकता है। जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। पार्टनर के साथ मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते में चल रहे तनाव दूर होंगे। आर्थिक स्थित में सुधार होगा। पार्टनरशिप में किया गया व्यापार फायदेमंद रहेगा। आय वृद्धि के योग बन सकते हैं। मां लक्ष्मी की आप पर खास कृपा हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए महालक्ष्मी योग लाभकारी रहेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। रुका कार्य पूरा होगा। लंबे समय जिस काम को पूरा नहीं कर पा रहे थे, उसे पूरा कर सकेंगे। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की हो सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल-चंद्र योग लाभकारी रहेगा। मां लक्ष्मी की आप पर खास कृपा होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का योग बन सकता है। कामकाज में खूब तरक्की मिलने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काम जो रुके हुए है पूरे होंगे। पार्टनर के साथ समय गुजार सकेंगे। लंबी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ