हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: 14 मई से शुरू होगा इन 4 राशियों का गोल्डन टाइम, रुका काम होगा शुरू; मिलेगा अटका पैसा

Lucky Zodiac Signs: 14 मई 2026 को गुरु और शुक्र अपनी चाल बदल रहे हैं, जबकि बुध और सूर्य भी युति बना रहे हैं. इन योग के शुभ संयोग से 4 राशियों के रुके काम पूरे हो सकते हैं और अटका पैसा मिलने के योग बनेंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 की ज्योतिषीय घटनाएं बेहद विशेष हैं, क्योंकि इस दिन वैदिक ज्योतिष के दो सबसे शुभ ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं. ये ग्रह हैं- ज्ञान, विवाह, संतान और धन के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति और बुद्धि, वाणी, व्यापार के ग्रह राजकुमार बुध. पंचांग के अनुसार, मई 14, 2026, बृहस्पतिवार को 07:19 ए एम बजे से गुरु ग्रह का पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय पद से इस नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश होगा. वहीं दूसरी ओर, मई की सुबह में ही 10:58 ए एम बजे शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होगा. केवल इतना ही नहीं बल्कि इस दिन से बुध और सूर्य भी युति योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि इन शुभ ज्योतिषीय घटनाओं के प्रभाव से 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है.

मेष राशि (Aries)

देवगुरु बृहस्पति की शुभ स्थिति मेष राशि के जातकों के लिए बेहद फलदायी साबित हो सकती है. आपमें एक नई साहस और कॉन्फिडेंस का संचार होगा. आपके प्रयासों से रुके हुए काम अब फिर शुरू हो सकते हैं. करियर में महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइंट आ सकता है. नौकरी बदलने इच्छुक जातक भी अच्छी सफलता पा सकते हैं. अपने कामकाज और कारोबार में धन का प्रवाह तेज होगा और लाभ का मार्जिन बढ़ेगा. इनकम बढ़ने से जीवन के सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी. स्टूडेंट्स जातकों को उनके पढ़ाई के में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: Kaal Sarp Dosh Kya Hai: कालसर्प दोष क्या है, क्यों है खतरनाक, कब होता है सबसे ज्यादा प्रभावी? जानें विस्तार से

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए 14 मई के बाद की स्थितियां पहले से अधिक पॉजिटिव होगी. आप पर शुक्र गोचर का प्रभाव अधिक होगा, जो आपमें एक नया आकर्षण और जोश भर सकता है. आपको सौभाग्य के साथ धन लाभ हो सकता है. वर्क प्लेस आपके कलीग आपकी न केवल मेहनत बल्कि परफॉरमेंस से बेहद प्रभावित होंगे. सरकारी नौकरीपेशा जातकों को उनके सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. उद्योग-धंधे, विशेष कर मैन्युफैक्चरिंग काम में तेजी से प्रगति होगी. नए ग्राहक के साथ नए अवसर भी मिल सकते हैं. इनकम का फ्लो तेज होने के प्रबल योग हैं. लाइफ पार्टनर से प्रेम और सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र की चाल में बदलाव के साथ बुध-शुक्र की युति भी काफी लाभदायी हो सकती है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. पहले से चल रही योजना अब अपनी सफलता की ओर बढ़ेगी. काम के सफल होने से इनकम के रास्ते की बाधाएं दूर होंगी. यदि आपने पहले निवेश किया हुआ है, तो लाभ हो सकता है. बचत करने की प्रवृत्ति विकसित होने से धन जमा होगा. आपके सामाजिक व्यवहार और काम को आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. मित्रों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. स्टूडेंट जातकों को उनकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. पारिवारिक यात्रा हो सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Astro Upay: मेष, सिंह और धनु राशि के लिए 5 शक्तिशाली ज्योतिष उपाय, जिससे मिलती है करियर में तरक्की और अपार धन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक अवसर लाने के योग दर्शा रहा है. जीवन में न केवल एक नई उम्मीद जगेगी बल्कि प्रगति के भरपूर मौके भी सामने आएंगे. नौकरीपेशा जातकों के करियर में अचानक बड़ा उछाल आ सकता है. किसी बड़ी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं या करेंट वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. सरकारी नौकरी के जातकों का ट्रांसफर उनके मनचाहे डिपार्टमेंट में हो सकता है. स्टूडेंट जातकों का मानसिक तनाव कम होगा. यह समय उनके लिए सफलता और इनकम के नए रास्ते खोल सकता है. घर-परिवार का माहौल पॉजिटिव रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहने से मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kundali Reading Tips: सरकारी नौकरी है पक्की यदि कुंडली में हैं ऐसे योग, जानें ज्योतिष शास्त्र के रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola