Kundali Reading Tips: सरकारी नौकरी है पक्की यदि कुंडली में हैं ऐसे योग, जानें ज्योतिष शास्त्र के रहस्य

Kundali Reading Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ लोगों की जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति बहुत खास होती है, जो कई विशेष योग बनाते हैं और सरकारी दिलाने में मददगार माने गए हैं. आइए जानते हैं, कुंडली के कौन-से योग सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करते हैं?

Kundali-Reading-Tips

Kundali Reading Tips: भारत में हर किसी को एक अच्छी नौकरी चाहिए और इसमें भी सरकारी नौकरी लोगों की पहली चाहत है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति को सरकारी नहीं मिलती है, क्योंकि इसके योग उनकी बर्थ चार्ट यानी कुंडली में नहीं होते हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, उन लोगों की सरकारी नौकरी एकदम पक्की पक्की होती है, जिनकी कुंडली में कुछ विशेष योग का संयोग होता हैं. आइए कुंडली रीडिंग के आसान टिप्स से जानते हैं, क्या हैं सरकारी नौकरी के ज्योतिषीय योग?

विज्ञापन

कुंडली में सरकारी नौकरी पाने के योग

सूर्य की स्थिति

सूर्य सरकारी के कारक ग्रह हैं जब वे कुंडली के केंद भाव (लग्न, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव) या त्रिकोण भाव (लग्न, पंचम या नवम भाव) और जब उच्च के यानी मेष राशि में या स्वराशि यानी सिंह में होते हैं, तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग होते हैं.

विज्ञापन

दशमेश की स्थिति

जब कुंडली में दशमेश यानी दशम भाव के स्वामी केंद्र भाव या त्रिकोण भाव में बैठे होते हैं, तो व्यक्ति को पक्के तौर पर गवर्नमेंट जॉब मिलती है. आपको बता दें कि कुंडली के दसवें घर को कर्म स्थान या कर्म भाव कहा जाता है इसलिए इस भाव की गहराई से रीडिंग की जाती है.

विज्ञापन

शनि, मंगल और सूर्य का प्रभाव

शनि ग्रह जीवन में अनुशासन और सेवा के कारक हैं. जब ये दशम भाव में होते हैं या सूर्य के साथ युति बनाते हैं, तो व्यक्ति को उच्च पद वाली सरकारी नौकरी मिल सकती हैं. वहीं, मंगल सेना और पुलिस के कारक हैं. जब वे दशम भाव में होते हैं, तो आर्मी और पुलिस जॉब मिलती है.

विज्ञापन

गुरु का प्रभाव

देवगुरु बृहस्पति का IAS और PCS सेवाओं के लिए बली होना अनिवार्य माना गया है. ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब गुरु कुंडली के दसवें या ग्यारहवें भाव में होते हैं, तो करियर में सफलता और धन के साथ स्थिरता भी मिलती है.

राजयोग का प्रभाव

जब कुंडली के केंद्र भाव और त्रिकोण भाव में किसी भी प्रकार का शुभ संबंध और योग बनता है, तो सरकारी नौकरी पाने में दिक्कत नहीं होती है. इसके अलावा जब कुंडली में रुचक योग, भद्र योग, हंस योग आदि जैसे पंच महापुरुष राजयोग बनते हैं, तो ये सरकारी नौकरी पक्की करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ