हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों के लिए 29 अगस्त रहेगा खास, ग्रहों के योग से सुधरेगा हेल्थ, बरस सकता है पैसा

Lucky Zodiac Signs: 29 अगस्त के ग्रह योग 5 राशियों के लिए धन, करियर और सेहत में बदलाव ला सकते हैं. इससे इन राशियों को सफलता और आर्थिक लाभ के नए मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
29 अगस्त को 5 राशियों की किस्मत चमकेगी, धन और सफलता के योग बनेंगे। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Lucky Zodiac Signs: 29 अगस्त 2026 का दिन पंचांग और ज्योतिषीय योगों के हिसाब से बेहद शक्तिशाली साबित हो सकता है. इस दिन से भाद्रपद यानी भादो माह की शुरुआत हो रही है और कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. दिन शनिवार है, जो शनि देव को समर्पित है. साथ ही यह द्वितीय चातुर्मास का पांचवां दिन भी है. इस दिन की खास बात यह है कि पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग, धृति योग और अत्यंत फलदायी त्रिपुष्कर योग का महासंयोग बन रहा है. त्रिपुष्कर योग सुबह 09:56 बजे से अगले दिन रात 03:42 बजे तक रहेगा, जो किसी भी शुभ काम को तीन गुना फल देने वाला माना जाता है. ऐसे में अटके हुए काम फिर से ट्रैक पर आ सकते हैं. नए मौके भी सामने आ सकते हैं. ग्रहों की चाल भी इस दिन बेहद निर्णायक रहने वाली है.

29 अगस्त के खास ग्रह योग

29 अगस्त को सिंह राशि में सूर्य, बुध और केतु की दुर्लभ त्रिग्रही महायुति सक्रिय रहेगी. सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बल देंगे. सूर्य और बुध की युति से शक्तिशाली बुधादित्य योग बना रहेगा, जो बुद्धि, निर्णय क्षमता और व्यापारिक कौशल को अद्वितीय बनाता है. वहीं आपको बता दें कि केतु ग्रह की उपस्थिति से इस युति को रहस्यात्मक और आध्यात्मिक प्रभाव भी मिलता है. इसी दिन बुध देव अपने मित्र शुक्र के नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी में प्रवेश करेंगे, जो व्यापार, धन-संपदा और विलासिता के साधनों में वृद्धि के लिए गोल्डन पीरियड की शुरुआत करेगा. चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे. गुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में हैं. मंगल मिथुन में, शुक्र कन्या में, शनि मीन में और राहु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 29 अगस्त के ग्रहों की यह पूरी सेटिंग करियर, बिजनेस और इनकम के लिहाज से गेम-चेंजर साबित हो सकती है. खासकर उन लोगों को फायदा मिल सकता है, जो लंबे समय से किसी बड़ी सफलता का इंतजार कर रहे थे. आर्थिक मामलों में खास प्रगति हो सकती है. यूं तो 29 अगस्त के ये दुर्लभ ज्योतिषीय योग-संयोग हर राशि पर व्यापक असर डालेंगे, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके करियर में ग्रोथ, धन लाभ और मान-सम्मान के मजबूत योग बन सकते हैं?

29 अगस्त का मेष राशिफल

29 अगस्त को मेष राशि वालों के लिए कामकाज में तेजी आ सकती है. लंबे समय से अटका कोई प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है. जॉब में आपकी मेहनत नोटिस की जा सकती है. सीनियर्स के साथ बातचीत में आत्मविश्वास दिखेगा. बिजनेस में नए क्लाइंट या नए काम का रास्ता खुल सकता है. पैसों के मामले में अचानक कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. हालांकि जल्दबाजी में बड़ा निवेश करने से बचें. फैमिली में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर से खुलकर बात करने से गलतफहमी दूर होगी. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से अच्छी बातचीत शुरू हो सकती है. सेहत में थकान महसूस हो तो आराम को नजरअंदाज न करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Love Compatibility: ब्रेकअप के बाद क्या होगी आपके ‘Ex की वापसी’, पार्टनर के मूलांक से जानें पैच-अप के संकेत

29 अगस्त का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन करियर के लिहाज से खास रह सकता है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल किसी काम को आगे बढ़ाने में मदद करेगी. वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो कोई उपयोगी अपडेट मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को नेटवर्किंग से फायदा हो सकता है. रुका हुआ पेमेंट मिलने की संभावना बन सकती है. खर्च बढ़ने के बावजूद इनकम को लेकर राहत महसूस होगी. स्टूडेंट्स का फोकस बेहतर रह सकता है. किसी पुराने दोस्त से बातचीत फिर शुरू हो सकती है. लव बर्ड्स के बीच भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है. लाइफस्टाइल में थोड़ी लापरवाही से बचें.

विज्ञापन

29 अगस्त का सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए 29 अगस्त आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन रह सकता है. आपकी राशि में सूर्य, बुध और केतु की मौजूदगी आपको अलग पहचान दिला सकती है. कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने का मौका सामने आ सकता है. करियर में अपनी काबिलियत दिखाने का सही समय मिलेगा. वर्क प्लेस पर आपकी बात को गंभीरता से लिया जा सकता है. बिजनेस में ब्रांड या काम की विजिबिलिटी बढ़ सकती है. धन से जुड़ा कोई पुराना मामला आगे बढ़ सकता है. हालांकि अहंकार को फैसलों पर हावी न होने दें. फैमिली में आपकी बात का असर रहेगा. लव रिलेशनशिप में ज्यादा कंट्रोल करने की आदत रिश्ते में तनाव ला सकती है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ओवरवर्क से बचना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन से भद्रा गायब तो ‘पंचक’ लागू, चंद्र ग्रहण भी मचाएगी खलबली? जानें राखी बांधने की सही टाइमिंग

विज्ञापन

29 अगस्त का तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक मोर्चे पर उम्मीद जगाने वाला हो सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया काम आ सकता है. बिजनेस में किसी पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है. पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में बातचीत आगे बढ़ेगी. जॉब में सैलरी, इंसेंटिव या नई भूमिका को लेकर खबर मिल सकती है. आपकी सोशल कनेक्शन किसी जरूरी काम में मदद कर सकती है. अचानक मिलने वाला अवसर भविष्य के लिए मजबूत आधार बना सकता है. घर में किसी बड़े खर्च पर चर्चा हो सकती है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा. सिंगल लोगों को सोशल सर्कल के जरिए नया कनेक्शन मिल सकता है. सेहत के लिए नींद और खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा.

29 अगस्त का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए 29 अगस्त निजी और प्रोफेशनल दोनों मोर्चों पर बदलाव के संकेत दे रहा है. चंद्रमा का गोचर आपको अपनी प्राथमिकताओं पर दोबारा सोचने का मौका देगा. किसी पुराने मुद्दे का व्यावहारिक समाधान मिल सकता है. जॉब में काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में जा सकते हैं. करियर में कोई नया रोल या नई दिशा सामने आ सकती है. बिजनेस में सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदा दे सकता है. पैसों को लेकर कोई राहत भरी खबर मिल सकती है. फैमिली में किसी करीबी की मदद आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी. लव रिलेशनशिप में भावनाओं को दबाने के बजाय साफ बातचीत करें. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग बन सकती है. सेहत में मानसिक तनाव कम करने के लिए ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Budh ki Chaal: विश्वकर्मा पूजा के दिन दक्षिण दिशा में मुड़ जाएंगे बुध, भर जाएगी इन 4 राशियों की धन की झोली

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola