---विज्ञापन---

Budh ki Chaal: विश्वकर्मा पूजा के दिन दक्षिण दिशा में मुड़ जाएंगे बुध, भर जाएगी इन 4 राशियों की धन की झोली

Budh ki Chaal: 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन बुध दक्षिणमुखी होंगे. बुध की चाल में बदलाव से 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh ki Chaal: साल 2026 में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी, जो निर्माण, इंजीनियरिंग और मशीनरी कार्यों के देवता हैं. इसी दिन ग्रहों के राजकुमार अपने क्रांतिवृत्त यानी बुध सूर्य के परिक्रमा पर अपनी दिशा बदल रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, वाणी-बुद्धि के स्वामी 17 सितंबर के सुबह में 05:23 ए एम बजे से दक्षिणमुखी हो जाएंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध ग्रह के दक्षिणवर्ती होने से वाणी, बुद्धि, कम्युनिकेशन और निर्णय क्षमता से जुड़े क्षेत्रों पर काफी गहरा असर होता है, जो जीवन को अत्यधिक प्रभावित करती है. बुध की चाल में इस परिवर्तन से लोगों के लिए करियर में नई जिम्मेदारी, जॉब में बेहतर अवसर और प्रोफेशनल ग्रोथ के योग बन सकते हैं. नेटवर्किंग से जुड़े लोगों और स्टूडेंट्स को पढ़ाई, याददाश्त और किसी नई स्किल सीखने में मदद मिल सकती है. साथ ही आर्थिक मामलों में सही फैसले लेने और कमाई के नए रास्ते खोजने का मौका मिल सकता है. बुध की चाल में इस बदलाव से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए बेहद लाभकारी समय सिद्ध हो सकता है? आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी धन के झोली भर सकती है?

मेष राशि

बुध की चाल आपके कामकाज में तेजी ला सकती है. जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वर्कप्लेस पर आपकी बात को महत्व मिलेगा. पुराना प्रोजेक्ट फिर से शुरू करने का मौका आ सकता है. बिजनेस में बातचीत से फायदा होगा. नई डील आगे बढ़ सकती है. पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें. सही प्लानिंग से सेविंग बेहतर हो सकती है. स्टूडेंट्स का फोकस अच्छा रहेगा और नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा. रिलेशनशिप में खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी. फैमिली में आपका सपोर्ट किसी अपने के बहुत काम आएगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Photo Vastu Rules: वैवाहिक सुख के लिए बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाना सही या गलत? जानें मूर्तियों का वास्तु नियम

मिथुन राशि

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह बदलाव आपके लिए खास रह सकता है. करियर में नया रास्ता खुल सकता है. जॉब ढूंढ रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. इंटरव्यू या मीटिंग में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. बिजनेस में नए क्लाइंट मिल सकते हैं. ऑनलाइन वर्क और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को फायदा होगा. इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया मिल सकता है. बस फालतू खर्च पर कंट्रोल रखना होगा. स्टूडेंट्स का रिजल्ट बेहतर हो सकता है. पढ़ाई समझने में आसानी होगी और मेमोरी भी मजबूत हो सकती है. लव रिलेशन में बातचीत बढ़ेगी. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई जरूरी फैसला हो सकता है.

---विज्ञापन---

कन्या राशि

बुध की चाल आपकी प्रोफेशनल लाइफ में अच्छी हलचल ला सकती है. काम को लेकर प्लानिंग मजबूत होगी. जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बात चल सकती है. सीनियर्स आपके काम को नोटिस करेंगे. बिजनेस की अटकी बातचीत आगे बढ़ सकती है. पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है. पैसों से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. हालांकि इन्वेस्टमेंट में पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा. स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फायदा मिल सकता है. हेल्थ के लिए रूटीन सुधारना अच्छा रहेगा. रिलेशनशिप में आपकी प्रैक्टिकल सोच काम आएगी. पार्टनर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Compatibility: ब्रेकअप के बाद क्या होगी आपके ‘Ex की वापसी’, पार्टनर के मूलांक से जानें पैच-अप के संकेत

---विज्ञापन---

तुला राशि

बुध का यह बदलाव आपकी नेटवर्किंग और सोशल कनेक्शन को मजबूत कर सकता है. नए लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. जॉब में कोई अच्छा ऑफर सामने आ सकता है. करियर बदलने का सोच रहे हैं तो नए ऑप्शन मिल सकते हैं. बिजनेस में पार्टनरशिप की नई संभावना बन सकती है. कम्युनिकेशन आपकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ रहेगी. बातचीत के जरिए आर्थिक फायदा हो सकता है. रुका हुआ पेमेंट भी मिलने की उम्मीद है. स्टूडेंट्स को नई स्किल सीखने में मदद मिलेगी. लव बर्ड्स के बीच बॉन्डिंग बेहतर होगी. सिंगल लोगों का किसी खास व्यक्ति से कनेक्शन बढ़ सकता है. फैमिली में भी माहौल पहले से ज्यादा पॉजिटिव रहेगा.

मकर राशि

यह बदलाव करियर और फाइनेंस दोनों में नई दिशा दिखा सकता है. लंबे समय से अटका काम आगे बढ़ सकता है. जॉब में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन साथ ही पहचान भी मिलेगी. बिजनेस वालों को नया ऑर्डर मिल सकता है. किसी एक्सपीरियंस्ड व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है. कमाई के साथ सेविंग पर भी ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. पैसों को लेकर लिया गया समझदारी भरा फैसला आगे फायदा दे सकता है. स्टूडेंट्स को कठिन सब्जेक्ट समझने में आसानी होगी. काम का स्ट्रेस ज्यादा न लें. बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें. रिलेशनशिप में पुराने मतभेद बातचीत से सुलझ सकते हैं. पार्टनर का सपोर्ट आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा. फैमिली से जुड़ा कोई जरूरी काम भी समय पर पूरा हो सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन से भद्रा गायब तो ‘पंचक’ लागू, चंद्र ग्रहण भी मचाएगी खलबली? जानें राखी बांधने की सही टाइमिंग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 27, 2026 07:33 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola