Lucky Zodiac Signs: रविवार, 12 जुलाई 2026 का दिन काफी खास और शुभ रहने वाला है. इस दिन आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. साथ में रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग भी बन रहा है. जो लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का सोच रहे हैं, तो यह एक बेहद फलदायी दिन है. इसके अलावा, इस दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र के साथ वृद्धि और ध्रुव योग भी बन रहे हैं. इसलिए यह दिन नए काम की शुरुआत, लंबे समय तक मिलने वाली सफलता और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बेहद शुभ है. अगर ग्रहों की चाल देखें तो इस दिन एक सबसे बड़ा बदलाव चंद्रमा का मिथुन राशि में प्रवेश है. यहां पहले से मौजूद सूर्य और बुध के साथ मिलकर चंद्रमा एक शक्तिशाली ‘त्रिग्रही योग’ बना रहे हैं. बाकी ग्रह अपनी-अपनी जगह पर रहेंगे यानी मंगल वृषभ में, गुरु कर्क में उच्च के होंगे, शुक्र सिंह में केतु के साथ, जबकि राहु कुंभ और शनि मीन राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, ग्रहों की इस व्यवस्था का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. 12 जुलाई का दिन खास तौर पर 5 राशियों के लिए किस्मत के नए दरवाजे खोल सकता है, आइए जानते हैं, ये भाग्यशाई राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें कारोबार और धन में बड़े अवसर मिल सकते हैं?
12 जुलाई के लिए वृषभ राशिफल
12 जुलाई का दिन वृषभ राशि के लिए अच्छी खबरें लेकर आने के योग दर्शा रहा है. जो काम काफी समय से अटका था, उसमें अब रफ्तार दिख सकती है. बिजनेस में कोई नया मौका हाथ लग सकता है. किसी पुराने जान-पहचान वाले की वजह से फायदा होने के पूरे चांस हैं. पैसों की टेंशन पहले से कम होगी. अगर निवेश करना चाहते हैं तो पहले पूरी जानकारी जरूर लें. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपके काम की तारीफ भी हो सकती है. घर का माहौल अच्छा रहेगा. रिश्तों में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा. लव लाइफ भी पहले से बेहतर रहेगी. सेहत ठीक रहेगी. कहीं आने-जाने का प्लान भी बन सकता है. बस हर फैसला सोच-समझकर लें.
यह भी पढ़ें: Money Astrology Remedies: इनकम नहीं बढ़ रही, हाथ है खाली? राशि के अनुसार अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, भर जाएगी तिजोरी
12 जुलाई के लिए मिथुन राशिफल
12 जुलाई का दिन पूरी तरह मिथुन राशि के जातकों के फेवर में दिख रहा है. आपकी बात का असर लोगों पर साफ नजर आएगा. इंटरव्यू, मीटिंग या किसी जरूरी बातचीत में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. बिजनेस में नया आइडिया काम कर जाएगा. ऑनलाइन या क्रिएटिव काम करने वालों को खास फायदा मिल सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. किसी दोस्त से अच्छी खबर मिल सकती है. घर में खुशी का माहौल रहेगा. पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. पढ़ाई करने वालों का फोकस बढ़ेगा. कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा. छोटी कोशिश भी बड़ा फायदा दे सकती है.
12 जुलाई के लिए कर्क राशिफल
12 जुलाई का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए आगे बढ़ने के लिए अच्छा मौका आने के संकेत दर्शा रहा है. करियर में नई शुरुआत हो सकती है. ऑफिस में आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी. नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं. पैसों की हालत मजबूत होती नजर आएगी. बचत करने का भी अच्छा मौका मिलेगा. लेकिन, बिजनेस में बड़ा फैसला लेने से पहले थोड़ा सोच लें. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. घर में शांति बनी रहेगी. आपसी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. किसी की मदद करके मन हल्का महसूस होगा. सेहत भी ठीक रहेगी. पूजा-पाठ या आध्यात्मिक कामों में मन लग सकता है. भविष्य की प्लानिंग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Thoughts: एक स्त्री को पति के सामने नहीं करने चाहिए ये 4 काम, जानें चाणक्य नीति का रहस्य
12 जुलाई के लिए सिंह राशिफल
12 जुलाई का दिन सिंह राशि के जातकों की किस्मत अच्छा साथ दे सकती है. काफी समय से रुका काम पूरा हो सकता है. कारोबार में नई डील मिलने के पूरे योग हैं. अगर आप क्रिएटिव फील्ड में हैं तो आपकी पहचान बढ़ सकती है. सोशल मीडिया या डिजिटल काम से भी फायदा मिल सकता है. खर्च जरूर होगा, लेकिन कमाई भी बढ़ने के संकेत हैं. परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा. किसी बड़े की सलाह आपके बहुत काम आएगी. लव लाइफ में रिश्ते और मजबूत होंगे. शादी की बात भी आगे बढ़ सकती है. छोटी यात्रा का योग बन सकता है. सेहत ठीक रहेगी. बस खुद को जरूरत से ज्यादा थकाने से बचें.
12 जुलाई के लिए मीन राशिफल
12 जुलाई का दिन आपके लिए उम्मीद से भी बेहतर साबित हो सकता है. मेहनत का रिजल्ट मिलना शुरू होगा. करियर में आगे बढ़ने का बढ़िया मौका मिल सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में नए लोग जुड़ सकते हैं. कमाई बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे. पुराने पैसों का मामला भी सुलझ सकता है. घर में कोई खुशखबरी मिल सकती है. दोस्तों का साथ हर कदम पर मिलेगा. रिश्तों में भरोसा और मजबूत होगा. किसी जरूरी काम में सफलता मिलने के पूरे चांस हैं. पढ़ाई करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. मन शांत रहेगा. भगवान पर भरोसा और खुद पर विश्वास, दोनों आपको आगे बढ़ाने का काम करेंगे.
यह भी पढ़ें: Kundali Pitru Dosha: जन्म कुंडली के ये संकेत हैं पितृ दोष के लक्षण, जानें कैसे करें पहचान और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines