Love Rashifal: दिवाली से पहले 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, 1 का पार्टनर से होगा झगड़ा!

Love Rashifal 30 October 2024: प्यार के मामले में आज यानी छोटी दिवाली का दिन आपका कैसा रहेगा और इस दिन को आप कैसे यादगार बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 30 अक्टूबर का लव राशिफल। साथ ही आपको गुरुवार के दिन का अपना शुभ अंक और रंग भी पता चलेगा।

Love Rashifal 30 October 2024

लव राशिफल 30 अक्टूबर 2024

विज्ञापन

Love Rashifal 30 October 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए दिवाली के पर्व का खास महत्व है। इस दिन लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ अपने घरों को दीपकों से जगमगाते हैं। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार भी आज का दिन विशेष है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 30 अक्टूबर 2024, दिन बुधवार को कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ ही वैधृति योग का निर्माण हो रहा है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को आज उनका जीवनसाथी मिल जाएगा, तो कुछ लोगों का साथी संग झगड़ा होने के भी योग हैं। अगर आप भी जानने को उत्सुक हैं कि आज का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 30 अक्टूबर का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने काम और लव लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। अन्यथा पार्टनर को समय न देने के कारण उनसे झगड़ा हो सकता है। शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में भी परेशानियों का आगमन होगा, जिसके कारण मेंटल हेल्थ प्रभावित होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि पार्टनर को कोई बात बताना चाहते हैं, तो दोपहर बाद उन्हें वो बात याद से बता दें। अन्यथा उसके बाद आपकी लव लाइफ में परेशानियों के आगमन होने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में परेशानियां बनी रहेंगी।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका साथी से वाद-विवाद होने की संभावना है। यदि आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं किया, तो आपका पार्टनर आपसे ब्रेकअप भी कर सकता है। शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में भी परेशानियों के आगमन होने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

दिवाली से पहले सिंगल जातकों को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के जीवन में भी खुशियों का आगमन होगा। पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का भरपूर समय मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- ब्राऊन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

सिंह राशि

यदि आप सिंगल हैं और आपके माता-पिता आपके विवाह के लिए योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो छोटी दीवाली से पहले आपका रिश्ता तय हो सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं या जिन लोगों की शादी हो चुकी है, प्यार के मामले में उनका दिन मिला-जुला रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कन्या राशि

दिवाली से पहले सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम का आगमन होगा। जल्द ही जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने के कारण समस्याएं उत्पन्न होंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

तुला राशि

जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें दिवाली से पहले अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल का आने वाला समय बेहद अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से मनमुटाव दूर होंगे।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

दिवाली पूजा से पहले शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच लड़ाई हो सकती है। यदि आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं किया, तो झगड़ा बढ़ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

धनु राशि

किसी तीसरे इंसान की दखलअंदाजी के कारण शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच समस्याएं उत्पन्न होंगी। यदि आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं किया, तो आपका पार्टनर आपसे अलग होने के बारे में भी सोच सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

मकर राशि

जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, फिलहाल उन्हें निराशा हाथ लगेगी। कुंडली में विवाह का योग नहीं है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच भी सब कुछ सही नहीं रहेगा। तनाव की स्थिति पूरे दिन बनी रहेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

कुंभ राशि

सिंगल जातक यदि अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच चल रहा मनमुटाव दूर होगा। शादीशुदा कपल को साथ में वक्त बिताने का भरपूर समय मिलेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

मीन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने के कारण समस्याएं उत्पन्न होंगी। शादीशुदा कपल के बीच भी परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। बेवजह की बातों पर झगड़ा हो सकता है। सिंगल जातकों को फिलहाल प्यार के मामले में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ