Love Rashifal 27 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रहों की खराब और मजबूत स्थिति से हर एक व्यक्ति को अपनी लव लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। यहां तक कि प्रत्येक व्यक्ति को ये भी पता चल सकता है कि कल का दिन उसकी शादीशुदा जिंदगी में खुशियां या परेशानियां लेकर आएगा। इसी के साथ सिंगल लोगों को ये भी पता चलता है कि उनकी जिंदगी में कब प्रेम का आगमन होगा। चलिए जानते हैं 27 जुलाई 2024 का दिन प्यार के मामले में किन-किन लोगों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। यदि आप मन ही मन किसी को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए शनिवार का दिन उत्तम है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन में 12 राशियों पर होगी धन वर्षा! घर में रखें शिव जी के ये प्रतिमा; जानें पंडित सुरेश पांडेय से
वृषभ राशि
न्यूली मैरिड लोग पार्टनर से अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। इससे आप दोनों के बीच मनमुटाव कम होगा और प्रेम बढ़ेगा। हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, वह लोग मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि
बीते दिनों यदि आपकी पार्टनर से लड़ाई हुई है, तो शनिवार को सब कुछ भुलाकर नई शुरुआत करें। इससे आपके रिश्ते में मिठास आएगी। जो लोग मन ही मन किसी व्यक्ति को पसंद करते हैं, उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए यह समय उचित नहीं है। दोस्तों के बीच आप मजाक का पात्र बन सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 8
कर्क राशि
शाम का पूरा समय कर्क राशि के लोग पार्टनर के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में शाम तक बता दें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
सिंह राशि
प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों के कारण शनिवार को आप अकेलापन महसूस करेंगे। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। कुंडली में प्रेम विवाह का योग अगले माह तक बनने की संभावना है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
कन्या राशि
शुक्रवार का दिन शादीशुदा लोगों के लिए थोड़ा तनावभरा रहेगा। पार्टनर संग लड़ाई होने की संभावना अधिक है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, अन्यथा शनिवार को आपका ब्रेकअप हो सकता है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 1
तुला राशि
शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ सुखद और रचनात्मक क्षण व्यतीत करेंगे। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वह अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। अन्यथा धीरे-धीरे आप दोनों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि
यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो आज कदम उठाएं और उन्हें प्रपोज कर दें। शाम तक सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोग अपने बाबू के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4
धनु राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को अपने बाबू के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करने का मौका मिलेगा। न्यूली मैरिड लोग जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 6
मकर राशि
शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ रोमांटिक लम्हे व्यतीत करके अच्छा महसूस होगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में खटास आ सकती है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
यदि आपका पार्टनर आपसे नाराज है, तो उन्हें मनाने का पूरा प्रयास करें। शाम तक सब कुछ सही हो जाएगा। जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, वह अतीत को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। जल्द ही आपके जीवन में प्रेम का आगमन होगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 7
मीन राशि
शादीशुदा लोगों को पार्टनर की खराब स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, जिसके कारण मन विचलित रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सपने में शिव जी के इस रूप के दर्शन अनहोनी का इशारा, मंदिर दिखे तो मिलेगी गुड न्यूज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines