हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: 12 राशियों की लव लाइफ पर आयुष्मान-सौभाग्य योग का कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें प्रेम राशिफल

बुधवार को अति शुभ आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि इन दोनों योग का शुभ प्रभाव आपके प्रेम जीवन पर पड़ेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 2 अप्रैल 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 2 अप्रैल 2025

आयुष्मान और सौभाग्य योग का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। ये दोनों शुभ योग हैं। इन दोनों योग में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही प्रेम जीवन में खुशहाली आती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 2 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही प्रात: काल में 2 बजकर 49 मिनट तक आयुष्मान योग बन रहा है, जिसके बाद सौभाग्य योग का निर्माण होगा।

अगर आप जानना चाहते हैं कि बुधवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके हित में रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 2 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि

कपल के लिए ये बढ़िया रहने वाला है। पूरा दिन आप अपने साथी के साथ हंसी-खुशी बिताएंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका ज्यादातर समय घरवालों के साथ व्यतीत होगा। प्यार के मामले में बुधवार को सफलता नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

वृषभ राशि

अगर आप सिंगल हैं, तो ये दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। दोपहर बाद किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, उनका दिन सामान्य रहेगा। दोपहर से पहले साथी से बातचीत करने का समय नहीं मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

पिछले दिनों यदि आपका अपने साथी से झगड़ा हुआ था, तो आपको मनाने के लिए आपका साथी कोई गिफ्ट दे सकता है। इसके अलावा दोपहर बाद आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल भी बिताएंगे। सिंगल लोगों की सोशल मीडिया के जरिए किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

कर्क राशि

बुधवार को सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात नहीं होगी। कपल के लिए भी ये दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन में कुछ खास बदलाव नहीं होंगे।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

बीते दिनों यदि आपका अपने साथी से झगड़ा हुआ था, तो कुछ समय के लिए उनसे दूर रहने का प्रयास करें। नहीं तो आप दोनों का एक बार फिर झगड़ा होगा। यदि आप सिंगल हैं, तो बुधवार को आपको प्यार के मामले में सफलता नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

कपल सुनहरे व रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे, जो आप दोनों को करीब लाएंगे। उम्मीद है कि दोपहर बाद आप अपने घरवालों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यदि आप सिंगल हैं और आपके माता-पिता आपकी शादी के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, तो बुधवार को उन्हें खुशखबरी मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 3

तुला राशि

जीवनसाथी के साथ सुनहरे पल व्यतीत करेंगे। ये छोटे-छोटे पल ही आपको करीब लाएंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत है। बुधवार का दिन खत्म होने से पहले आपके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

बुधवार को दोपहर बाद का समय सोलमेट के साथ बिताएंगे। साथी से बातचीत करने और सुनहरे पल साझा करने से रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, सोशल मीडिया के जरिए उनकी किसी खास इंसान से दोस्ती होगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

धनु राशि

जीवनसाथी संग समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। इससे आपके प्रेम संबंधों में गर्मजोशी आएगी। जो लोग सिंगल हैं, उनकी सोशल मीडिया के जरिए किसी स्पेशल इंसान से दोस्ती हो सकती है। समय के साथ ये मित्रता प्यार में भी बदल सकती है।

शुभ रंग- सफेद

मकर राशि

जिन लोगों के रिश्ते में परेशानियां आ रही हैं, वो अपने साथी के साथ वक्त बिताएं और अपने संबंध को मजबूत बनाने का प्रयास करें। सिंगल लोगों का ज्यादातर समय घरवालों के साथ घर पर ही व्यतीत होगा। फिलहाल जीवन में प्रेम का आगमन नहीं होगा।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

शादीशुदा जातक खुशी और मस्ती भरे पल जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपका प्यार और गहरा होगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, वो ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे। बुधवार को किसी स्पेशल इंसान से मुलाकात नहीं होगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

मीन राशि

दोपहर तक का समय शादीशुदा और सिंगल दोनों जातकों के लिए सामान्य रहेगा। लेकिन इसके बाद का समय दोनों के लिए यादगार रहेगा। जहां अविवाहित जातकों के लिए शादी का रिश्ता आएगा। वहीं दूसरी तरफ विवाहित जातक भी अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, जिससे उनका प्यार और भी गहरा होगा।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola