---विज्ञापन---

ज्योतिष

Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

अगले महीने अप्रैल माह में बुध देव गुरु के नक्षत्र रेवती में गोचर करेंगे, जहां पर वह 7 मई 2025 तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं बुध के इस गोचर से किन-किन राशियों के जातकों को फायदा होने की संभावना नहीं है।

ग्रहों के राजकुमार बुध को शास्त्रों में त्वचा, कारोबार, तर्क, गणित, वाणी, चतुरता और संचार आदि का दाता माना जाता है। करीब 21 दिन बाद बुध राशि परिवर्तन करते हैं, जिसके बीच दो से तीन बार नक्षत्र गोचर होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 27 अप्रैल 2025 को दोपहर 3 बजकर 42 मिनट पर बुध रेवती नक्षत्र में कदम रखेंगे, जहां पर वह 7 मई 2025 को सुबह 04 बजकर 13 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं अप्रैल में बुध के गुरु के नक्षत्र में कदम रखने से किन तीन राशियों के जातकों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

बुध नक्षत्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

बुध गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों को करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी पर भी भरोसा न करें। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। खासतौर पर कारोबारी वर्ग पैसों का लेन-देन करते समय सावधान रहें। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनकी घरवालों से अनबन होगी। सिंगल लोगों की जन्म कुंडली में विवाह का योग इस महीने नहीं है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Jyotish Shastra: हर काम में लें इन नाम वाली लड़कियों की सलाह, नहीं अटकेगा कोई कार्य!

धनु राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध का अप्रैल में नक्षत्र परिवर्तन करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। यदि समझदारी से ऑफिस का काम नहीं किया, तो गड़बड़ी हो सकती है। हाल ही में जिन लोगों ने कोई नया काम करना शुरू किया है, उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा ज्यादा चिंता करने के कारण तबीयत भी खराब हो सकती है। घर में यदि किसी का रिश्ता तय हुआ है, तो उनका विवाह होने में ढेरों समस्याएं आएंगी। घर में भी तनाव का माहौल रहेगा। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका रिश्ता टूट सकता है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

अप्रैल का महीना कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक नहीं रहेगा। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी तबीयत खराब होगी। एक्सीडेंट होने की संभावना है। यदि आप सिंगल हैं और कहीं आपके रिश्ते की बात चल रही है, तो इस महीने खुशखबरी नहीं मिलेगी। युवाओं का माता से झगड़ा होगा, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। कोई नया काम करने के लिए ये समय सही नहीं है। इसके अलावा जॉब बदलने के लिए भी अप्रैल का महीना कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं है।

ये भी पढ़ें- Video: शनि की ढैय्या खत्म होते ही इस राशि के लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेंगे अच्छे अवसर!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 24, 2025 10:10 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola