---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

Aaj Ka Rashifal 6th May 2024: मई माह का पहला सोमवार जहां कुछ राशियों के लोगों के लिए यादगार रहने वाला है। वहीं कुछ लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 6th May 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई महीने का पहला सोमवार कुछ राशियों के लोगों के लिए यादगार रहने वाला है। लंबे समय से आप जिस चीज का सपना देख रहे थे, वो जल्द ही पूरा होने वाला है। हालांकि कुछ राशियों की जिंदगी में परेशानियां बढ़ भी सकती हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कल यानी 6 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? तो आइए जानते हैं ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताया गया कि 12 राशियों का 6 मई 2024, दिन सोमवार का राशिफल। इसी के साथ हम आपको सभी राशियों के महाउपाय भी बताएंगे, जो सोमवार को करने शुभ रहेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शनि की साढ़ेसाती से बचाएगा ये पेड़, पंडित सुरेश पांडेय से जानें वैशाख माह के अचूक उपाय

मेष राशि

मित्र और सहयोगियों से मिले साथ की वजह से आपको अच्छा महसूस होगा। आप अपने साहस और हिम्मत के बल पर जीवन में सब कुछ पाएंगे, जो आप पाना चाहते हैं। विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही गाय को भोजन कराएं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की वजह से तनाव रह सकता है। परिस्थितियां आपके लिए नकारात्मक हो सकती है। अतः आप अपना साहस और हिम्मत बनाए रखें। सुबह गरीब को भोजन कराएं। शिव जी के मंदिर जाकर वहां शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि

गाड़ी धीमे चलाएं। जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बावजूद आपकी प्रतिष्ठा और लोगों पर आपकी पकड़ कायम रहेगी। किसी गाय को हरा चारा व पालक खिलाएं। साथ ही बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

घर-परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा। आपके मित्र, सहयोगी व अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। अतः आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को भोजन कराएं।

सिंह राशि

तनाव से मुक्त रहने के लिए किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे तो ये आपके लिए अच्छा रहेगा। बेकार के काम से दिमाग भटक सकता है। भविष्य में नए अवसर व संभावनाएं आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। सुबह सूर्य को रोली डालकर जल अर्पित करें। साथ ही किसी गरीब को भोजन कराएं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। बिना वजह किसी से अगर आप उलझेंगे, तो आपको हानि पहुंच सकती है। अपनी सेहत और आमदनी दोनों पर ध्यान दें। सफलता के निकट पहुंचकर कार्यों को अधूरा छोड़ने से बचें। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। साथ ही घायल गोवंश का उपचार कराएं। इस दौरान बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

सोमवार को आप राजनीतिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। जिस भी काम को सच्चे मन से करेंगे। उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें मन लगाकर कड़ी मेहनत करें, क्योंकि रिजल्ट आपको आपके अनुसार ही प्राप्त होंगे। सुबह गरीब को भोजन कराएं और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

व्यापार में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आपके सहयोगी व अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे, जिससे उनका आपके साथ रिश्ता अच्छा रखेगा। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है, तो उससे उभरने का समय आ गया है। सुबह सुंदरकांड का पाठ करें। साथ ही बंदर को गुड़ चना व केला खिलाएं।

धनु राशि

मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आपका नाता किसी खेल के साथ है, तो आज का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। गाय को चारा और रोटी पर हल्दी लगाकर खिलाएं। साथ ही बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

निजी जीवन में तनाव रह सकता है। किसी भी फैसले को लेने से पहले अच्छे से सोच लें। अगर आप जमीन या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं, तो सोमवार को डील फाइनल न करें। सुबह कुत्ते को भोजन कराएं। शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

धार्मिक कार्यों से जुड़े रहेंगे। उलझन से बचे और अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखें। नियम व कानून के कारण किसी भी प्रकार के टकराव से बचें। मित्रों का साथ बना रहेगा। कार धीमे चलाएं। सुबह घायल कुत्ते का उपचार कराएं। साथ ही उसे भोजन कराएं। शाम को शनि मंदिर जाएं और वहां तेल का दीपक जलाएं।

---विज्ञापन---

मीन राशि

रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। लंबी प्रतीक्षा के बाद आपको मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी गाय को चारा और रोटी पर हल्दी लगाकर खिलाएं। साथ ही चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें: सुबह उठकर आप भी देखते हैं आईना? छोड़ दें ये आदत, वरना…

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 05, 2024 02:09 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola