Zodiac Personality Traits: आपने भी शायद यह नोटिस किया होगा कि कुछ लोग चाहे वह कैसा भी काम क्यों न हो, यदि वे हाथ लगा देते हैं, तो सफलता और पैसा बरसा देते हैं. सच में यह आचार्यजनक बात है, एक तरह कुछ लोग हड्डी तोड़ मेहनत के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं ले पाते हैं, वहीं ये लोग हर मौके को गोल्ड में बदल देते हैं. इसक उत्तर ज्योतिष शास्त्र में मिलता है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि कुछ खास राशियां होती हैं, जिनका दिमाग धन के देवता कुबेर की तरह चलता है- कहां पैसा लगाना है, कैसे सेविंग्स करनी है, पैसे को डबल कैसे बना दें, ऐसे कामों को पूरा करने वे लोग महारथी होते है. आइए जानते हैं, किन राशियों के पास होती हैं, ऐसी क्षमताएं?
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशिचक्र में दूसरे स्थान पर आने वाली राशि है, जो पृथ्वी तत्व से जुड़ी है. शुक्र के स्वामित्व वाले इस राशि के लोग काफी व्यावहारिक होने के साथ धीरज रखकर काम करने वाले होते हैं. साथ ही ये फूलप्रूफ प्लानिंग के साथ आगे बढ़ते हैं. हर जोखिम को समझकर निर्णय लेते हैं. ये आर्थिक सुरक्षा को समझते हैं, इसलिए कमाने के साथ सेविंग्स की कला भी जानते हैं.
मकर राशि (Capricorn)
इस राशि के लोग डिसिप्लिन, हार्ड वर्क और लगातार काम करने वाले होते हैं. राशिचक्र की इस 10वीं राशि में ऐसे गुण उनके ग्रह स्वामी शनि के प्रभाव से आती है. ये न केवल वर्कहॉलिक बल्कि काफी दूर तक देखने और सोचने वाले होते हैं. यही कारण है कि ये लोग नौकरी हो या बिजनेस, वहां पैसे का ढेर लगा देते हैं. इनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग जमीन से उठकर आगे बढ़ते हैं और एम्पायर खड़ा कर देते हैं. ये सच में कुबेर जैसी बुद्धि वाले होते हैं.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशिचक्र की छठी राशि है, जिसके स्वामी बुध हैं. इस ग्रह के प्रभाव से ये लोग लॉजिकल और कैलकुलेशन में आगे होते हैं, जो करियर-कारोबार में पैसे की बारीकियों को समझते हैं. इनका एनालिसिस बेहद मजबूत होता है, जिससे मार्केट की ऊंच-नीच को तुरंत भांप लेते हैं. ये निवेश से खूब धन कमाते हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे नहीं. इसके साथ ही ये बेवजह के खर्चों से बचने का प्रयास करते हैं, फलतः धन संचय बढ़ता जाता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
ऐसा लगता है को इस राशि के लोगों को सच में कुबेर का वरदान मिला होता है. वेदिक ज्योतिष राशिचक्र की इस आठवीं राशि के स्वामी मंगल हैं, जबकि वेस्टर्न ज्योतिष में यह प्लूटो ग्रह से जुड़ा है. ये ग्रह इन लोगों को अपार ऊर्जा और अदम्य इच्छाशक्ति देते हैं. ये लोग स्ट्रैटिजी बनाने में बनाने में महागुरु होते हैं. यही वजह कि जहां आम लोगों को लॉस होता है, ये लोग अच्छी रणनीति से प्रॉफ़िट ले आते हैं. साथ ही ये रिस्क लेने से नहीं डरते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.