---विज्ञापन---

Numerology Prediction: 6 सितंबर के अंक योग से इन 3 मूलांकों के बनेंगे अटके और रुके काम, बढ़ेगा मान-सम्मान और धन

Numerology Prediction 6 September 2026:  अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को सूर्य, शुक्र और केतु का संयोग बन रहा है. इससे 3 मूलांक वालों को करियर, व्यापार और डूबा धन पाने का मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Numerology Prediction 6 September 2026: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 6 सितंबर, 2026 का दिन अनूठा और नया साबित हो सकता है. अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार इस तारीख का मूलांक 0+6 यानी 6 है, जबकि पूरी तारीख यानी 06 – 09 – 2026 का योग 0+6+0+9+2+0+2+6=25, फिर 2+5 = कुल योग 7 बनता है. यानी, इस दिन का मूलांक 6 और भाग्यांक 7 है. अंक ज्योतिष में मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो सुख, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, विलासिता और वैवाहिक सुख स्वामी ग्रह हैं. वहीं, भाग्यांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं, जो शुक्र मित्रमंडली में शामिल हैं.

दूसरी ओर, 6 सितंबर का दिन रविवार है, जिसके स्वामी सूर्य हैं. इस प्रकार 6 सितंबर के दिन के उपर शुक्र और केतु की ऊर्जा के साथ सूर्य का भी असर होगा. इस प्रकार इस दिन इन अंक ज्योतिषीय योग-संयोग का असर यूं तो सभी मूलांक वालों पर पड़ेगा, लेकन यह दिन 3 मूलांक वालों के लिए, विशेष कर मूलांक 6, 7 और 1 के लिए बेहद फलदायी साबित होने के योग दर्शा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं, जिनक अटके और रुके काम बनेंगे और मान-सम्मान और धन बढ़ेगा?

---विज्ञापन---

6 सितंबर के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 यानी जिस किसी का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, के लिए 6 सितंबर की तारीख एक नई दिशा देने वाला दिन सिद्ध हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय आ सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. धन लाभ होने के प्रबल योग हैं. किसी को दिया पैसा मिल सकता है. आपके सामाजिक काम की तारीफ होगी। पिता से संबंध मजबूत होंगे. आप दिन भर ऊर्जावान रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026 Date: पितृपक्ष कब होगा शुरू, किस दिन करें किस पितर का तर्पण? नोट कर लें श्राद्ध की हर तिथि

---विज्ञापन---

6 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

6 सितंबर का दिन मूलांक 6 वालों यानी जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, के लिए उनकी मेहनत का रिवार्ड मिलने का दिन साबित हो सकता है. आर्ट, मीडिया, फैशन और लग्जरी सामान के कामकाज से जुड़े लोगों को लाभ होगा. नई नौकरी खोज रहे लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं. इस दिन सुख-सुविधाओं जैसे- गाड़ी, मकान, गैजेट आदि पर अधिक खर्च हो सकता है. इसका ध्यान रखें. लेकिन इनकम के नए सोर्स भी सामने आएंगे। रिलेशनशिप और लव लाइफ अच्छी रहेगी.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: मैच्योरिटी एज 40 के बाद संवरता है इन 3 राशियां का नसीब, कमाते हैं अपार धन और इज्जत

---विज्ञापन---

6 सितंबर के लिए मूलांक 7 का भविष्यफल

जिन लोगों जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 6 है, उन लोगों के लिए 6 सितंबर एक विशेष उपलब्धि वाला दिन साबित हो सकता है. यह दिन मानसिक शांति को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. रिसर्च, IT, हेल्थ एंड हीलिंग, ज्योतिष से जुड़े लोगों के लिए बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. पिता का सहयोग प्राप्त होगा और फैमिली के गुप्त धन के बारे में पता चल सकता है. परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Watching Time in Dream: सपने में घड़ी देखना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 05, 2026 06:29 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola