Lucky Zodiac Signs: 6 सितंबर से इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे, नई डील से होगा धन लाभ

Lucky Zodiac Signs: 6 सितंबर 2026 को लक्ष्मी, मालव्य और बुधादित्य जैसे राजयोगों का संयोग बन रहा है. इन ग्रहों की शक्तिशाली असर से 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं जिनके लिए तरक्की के नए दरवाजे खुल सकते हैं?

Zodiac-Signs-main

6 सितंबर को चमक सकता है 5 राशियों का भाग्य. (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 6 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार है. भगवान सूर्य को समर्पित यह दिन द्वितीय चातुर्मास का 14वां दिन भी है. इस दिन दशमी तिथि 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग हो रहा है और इस दिन शिववास क्रीड़ा और कैलाश पर्वत पर रहेगा. जहां इस दिन के ग्रह-गोचर और योग-संयोग की बात है, तो इस दिन इस दो-दो शुभ ग्रह, गुरु कर्क में और शुक्र तुला राशि में बैठकर बेहद शक्तिशाली स्थिति में हैं और लक्ष्मी योग की स्थिति बना रहे हैं.

विज्ञापन

साथ ही मालव्य और हंस राजयोग पहले से ही बना हुआ है. इसके अलावा मिथुन राशि में चंद्रमा की स्थिति शुभ सुनफा योग भी बना रही है. उधर सिंह राशि में बुधादित्य योग भी बना हुआ है. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी मंगल मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 6 सितंबर के ज्योतिषीय योग-संयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह विशेष लाभदायी है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं?

विज्ञापन

6 सितंबर का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए 6 सितंबर का दिन काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इस दिन चंद्रमा आपकी राशि में विराजमान हैं और सुनफा योग बना रहे हैं, जो काफी फलदायी है. साथ ही मंगल भी बैठे हैं। आपके करियर की मुश्किलें समाप्त हो सकती हैं. कहीं लंबे समय से फंसा पैसा वापस मिल सकता है. कारोबारियों के लिए नई डील सामने आएगी, जिसे हाथ से जानें न दें. पारिवारिक सहयोग बरकरार रहेगा.

विज्ञापन

6 सितंबर का कर्क राशिफल

रविवार 6 सितंबर का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए धन वृद्धि का दिन सिद्ध हो सकता है. करियर-कारोबार में आपका कद ऊंचा होगा. लोग आपके सजेशन को महत्व देंगे. कम मेहनत के बावजूद अधिक लाभ हो सकता है. पुलिस से जुड़ा को काम या विवाद निपट सकता है. आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे. इससे आपकी ख्याति फैलेगी। कंसल्टेंसी, मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे. स्टूडेंट जातक किसी बड़ी संस्था से जुड़ सकते हैं.

6 सितंबर का सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय का दिन बेहद ऊर्जावान और नई दिशा देना वाला साबित हो सकता है. इस दिन आपकी लीडरशिप क्वालिटी और निखरकर सामने आएगी. बुधादित्य योग से सफलता के द्वार खुल सकते हैं. कारोबारियों और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए कोई टेंडर मिलने के योग हैं, जो अगले हफ्ते तक सेट हो जाएंगे. दुश्मनों और विरोधियों की हार होगी। ऑनलाइन काम से मुनाफा बढ़ेगा। फॅमिली का पूरा सपोर्ट रहेगा.

विज्ञापन

6 सितंबर का तुला राशिफल

रविवार 6 सितंबर, 2026 का दिन तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति को संभालने और मजबूत करने वाला दिन साबित हो सकता है. शुक्र आपकी ही राशि में हैं, जो मालव्य और लक्ष्मी योग बना रहे हैं. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी बुजुर्ग की मदद से पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. लाइफस्टाइल में लक्जरी आयटम बढ़ेंगे. महिलाएं नए आभूषण खरीद सकती हैं. लव लाइफ में ताजगी आ सकती है. रिश्ते मधुर रहेंगे.

विज्ञापन

6 सितंबर का मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए 6 सितंबर का दिन इस दिन भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है. शनि आपकी ही राशि में हैं. जो जातक घर या वाहन लेने का प्लान कर रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. साथ ही, प्रॉपर्टी से जुड़ी डील भी आपके पक्ष में जा सकता है. पहले से किया निवेश आने वाले हफ्ते में भारी रिटर्न दे सकता है. अटके हुए काम के बनने से भी धन लाभ होगा. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. लव रिलेशनशिप में पार्टनर से नजदीकी बढ़ेगी. अच्छी सेहत का साथ बना रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ