Kajari Teej 2023: सनातन परंपरा में हर व्रत-त्योहारों का खास महत्व है। जितने भी व्रत-त्योहार हैं, वे सभी किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐसे ही मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है- कजरी तीज। हिंदू पंचांग के अनुसार, कजरी तीज का व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि साल 2023 में कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा और इसके लिए शुभ मुहर्त और पूजन विधि क्या है।
कजरी तीज 2023 शुभ मुहूर्त
कजरी तीज का व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल कजरी तीज की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 2 सितंबर को सुबह 7 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 31 मिनट तक है। इसके साथ ही रात के समय पूजन का शुभ मुहूर्त 9 बजकर 45 मिनट से रात 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। शास्त्रों के मुताबिक कजरी तीज पर प्रदोष काल में पूजा करना ज्यादा शुभ होता है।
यह भी पढ़ें: Kajari Teej 2023: कजरी तीज का व्रत रखा जाएगा कल, सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें ऐसी गलतियां
कजरी तीज 2023 पूजा विधि
कजरी तीज के दिन महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यकर्म से निवृत हो जाएं। इसके बाद स्नान के पश्चात् मिट्टी से भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति बनाएं। आप चाहें तो बाजार से खरीदी गई मूर्ति की पूजा भी कर सकती हैं। मां पार्वती और शिवजी की पूजा के लिए एक चौकी तैयार कर लें। इस पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर माता पार्वती और शिवकी मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद विधि-विधान से उनकी पूजा करें। पूजन के क्रम में माता पार्वती को सुहाग की सामग्रियां अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, गंगाजल, भांग, धतूरा इत्यादि अर्पित करें। पूजन की समाप्ति के समय माता पार्वती और शिवजी की आरती करें और व्रत कथा का पाठ करें या सुनें।
यह भी पढ़ें: तुलसी के साथ ये 5 पौधे लगाने से घर-परिवार हमेशा रहेगा खुशहाल, पैसों की तंगी होगी दूर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines