तुलसी के साथ ये 5 पौधे लगाने से घर-परिवार हमेशा रहेगा खुशहाल, पैसों की तंगी होगी दूर

5 Lucky Plants

5 Lucky Plants

5 Lucky Plants: शास्त्रों में तुलसी की महिमा का बखान किया गया है। दरअसल मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी वास करती हैं। यही वजह है कि अधिकांश लोग अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं और रोजना उसमें जल-फूल अर्पित करते हैं। इसके साथ ही शाम के समय तुलसी के समक्ष दीया भी इसलिए जलाया जाता है ताकि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सके। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तुलसी के साथ कुछ पौधों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। आइए वास्तु के अनुसार जानते हैं कि तुलसी के साथ किन 5 पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

तुलसी

तुलसी के पौधे को घर में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

विज्ञापन

धतूरा का पौधा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में तुलसी के पौधे के साथ-साथ धतूरा का पौधा लगाना भी शुभ होता है। वास्तु के जानकार बताते हैं कि इस पौधे को घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बरकरार रहती है। साथ ही साथ शिवजी का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। मंगलवार के दिन धतूरे का पौधा लगाना शुभ है।

विज्ञापन

शमी का पौधा

घर में तुलसी के साथ-साथ शमी का पौधा लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। साथ ही पूरे घर का महौल सकारात्मक बना रहता है। इसके अलावा इस पौधे को लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

केले का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी के साथ-साथ केले का पौधा लगाना भी शुभ है। माना जाता है कि घर में केले का पौधा लगाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। वास्तु नियम के मुताबिक इस पौधे को घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ है।

विज्ञापन

नीम का पौधा

नीम के पौधे में कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में तुलसी के साथ नीम का पौधा लगाना काफी शुभ साबित होता है। इस पौधे में मौजूद औषधीय गुण घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देते हैं। मान्यता है कि नीम में मां लक्ष्मा का वास होता है।

बांस का पौधा

फेंगशुई टिप्स में बांस के पौधे का खास महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार, तुलसी के साथ-साथ घर में बांस का पौधा लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा यह पौधा घर में बरकत लाने का भी काम करता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ