Kaalchakra Today 30 March 2026: ग्रह गोचर के लिहाज से अप्रैल 2026 महत्वपूर्ण है, जो कई राशियों के लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा. खासकर, कामकाज से जुड़ी परेशानियां कई लोगों की दूर होंगी. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले कल के बारे में पहले ही पता चल सकता है. साथ ही भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए किए जाने वाले उपाय राशि के अनुसार किए जा सकते हैं.
आज 30 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल 12 राशियों के नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए कैसा रहेगा. साथ ही राशि अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अपने कामकाज को सही करने के विभिन्न उपायों के बारे में पता चलेगा.
मेष राशि
- नौकरी-
11 अपैल तक का समय ठीक रहेगा. इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद सावधान रहें. 22 अप्रैल तक शनि अस्त रहेंगे, जिसके कारण काम में बाधाएं उत्पन्न होंगी. मन में असंतोष रहेगा और आप काम का दबाव महसूस करेंगे. इन दिनों आपको भागदौड़ ज्यादा करनी होगी. इसके अलावा छोटे काम को पूरा करने में ज्यादा समय लगेगा, जिसके कारण वक्त का उपयोग करना मुश्किल होगा.
- कारोबार-
11 अप्रैल तक का समय कारोबारियों के लिए भी शुभ है. इस दौरान आपको कारोबारी फैसले लेने में आसानी होगी. साथ ही आप निवेश करने के साथ-साथ काम को बढ़ाने आदि महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं. हालांकि, 11 अप्रैल के बाद बुध कमजोर स्थिति में रहेंगे, जिसके कारण आप गलत फैसले ले सकते हैं. इसी के साथ कागजी कार्यों में गलती या गलतफहमी होने की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान बाकी ग्रहों से भी आपको सहयोग नहीं मिलेगा.
अप्रैल में मंगल ग्रह के आपकी कुंडली के 12वें भाव में जाने से खर्चे बढ़ेंगे. बार-बार अनावश्यक खर्च आपके सामने आ सकते हैं. इसके अलावा ग्राहकों और साझेदारों के साथ गलतफहमी भी उत्पन्न हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी
- उपाय-
- सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- प्रात: काल में सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद हनुमान जी की पूजा करें और 10 माला ‘हन हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें.
- शाम के समय हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने लाल फूल चढ़ाकर सुंदरकांड का पाठ करें.
अगर आप अन्य 11 राशियों के राशिफल और अप्रैल 2026 के शुभ उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines