Janmashtami 2024 Horoscope: जन्माष्टमी का व्रत 26 अगस्त सोमवार को रखा जाएगा। सालों बाद इस पावन त्योहार के मौके पर 5 दुर्लभ योग बन रहे हैं। इस दिन जहां चंद्रमा के वृषभ गोचर से जयंती योग बन रहा है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग भी निर्मित हो रहा है। साथ ही इस तिथि को रोहिणी नक्षत्र के साथ हर्षण योग का शुभ संयोग हो रहा है, जो रात में 10 बजकर 17 मिनट से आरंभ होगा। साथ ही अष्टमी तिथि पर शिववास योग भी बनेगा और गुरु-चंद्र की युति होने से गजकेसरी योग भी बन रहा है। इन शुभ योगों के महासंयोग होने से इस साल की जन्माष्टमी बेहद खास बन गई है, जो 5 राशियों के जातकों के लिए भाग्योदय का समय सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
जन्माष्टमी 2024 राशिफल
मेष राशि
कृष्ण कृपा से मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रतिभा का लोहा मानेंगे। स्टूडेंट्स जातकों के लिए यह समय पढाई के लिए बेहद अनुकूल है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। हर प्रकार के बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में मधुरता आएगी, पार्टनर विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों के जीवन में स्थिरता आएगी। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। आमदनी भी हो सकती है। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा, बात शादी तक पहुंच सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।
सिंह राशि
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स परीक्षा में उनकी मेहनत के मुताबिक नंबर प्राप्त होंगे। व्यापार में नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, लाभ होने की प्रबल संभावना है। नए लोगों से मुलाकात होने से व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होगा। कारोबारियों को व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा होगा। लव लाइफ में पार्टनर की सलाह पर चलने से लाभ होगा। मैरिड जीवन में मधुरता आएगी। आप किसी मांगलिक गतिविधियों में जमकर भाग लेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे।
धनु राशि
नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों के काम का बोझ कम होगा। नया कार्यभार मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। एग्जाम में सफलता मिलेगी। कई स्रोत से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपना गाड़ी खरीदने का सपना पूरा होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद दिलेर, बात-बात पर टोकना नहीं होता है पसंद
ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines