---विज्ञापन---

Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद दिलेर, बात-बात पर टोकना नहीं होता है पसंद

Numerology: अंक ज्योतिष जितना गूढ़ है और उतना ही रोचक भी है। यहां जिन 3 तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 9 होता है। आइए जानते हैं, किन तारीखों में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, इस मूलांक के स्वामी ग्रह कौन हैं और इनमें क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती हैं?

Numerology: अंक ज्योतिष एक कमाल का अनोखा विषय है, जो एक साथ गूढ़ भी है और रोचक भी। यह व्यक्ति के जन्मतिथि की संख्याओं के जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करता है। इस विशलेषण से कई ऐसे राज और रहस्य सामने आते हैं, जिस पर एकबारगी यकीन नहीं होता है। इस शास्त्र में जन्म की तारीख सबसे महत्वपूर्ण मानी गई, जिसके अंकों को जोड़कर एक अंक प्राप्त करते है, जो मूलांक कहलाता है।

इस मूलांक की बदौलत न्यूमरोलॉजी एक्सपर्ट किसी व्यक्ति पर्सनालिटी, स्वभाव और जीवन की घटनाओं को उजागर करते हैं। यहां जिन 3 तारीखों जन्मे व्यक्तियों की चर्चा की गई है, उनक मूलांक 9 होता है। आइए जानते हैं, किन तारीखों जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह कौन हैं और इनमें क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती हैं?

---विज्ञापन---

किन व्यक्तियों का मूलांक होता है 9?

किसी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को इस दुनिया में आगे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, क्योंकि इन तारीखों के कुल योग के इकाई अंक में 9 होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक के बारे में बहुत कुछ खास बताया गया है। मूलांक 9 की तारीखों में जन्मे लोगों के जीवन पर उनके ग्रह स्वामी का विशेष प्रभाव होता है।

मूलांक 9 के ग्रह स्वामी

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह होते हैं, जिसे साहस और पराक्रम का कारक माना गया है। वे उत्साह और ऊर्जा के द्योतक ग्रह हैं।

---विज्ञापन---

होते हैं दिलेर और साहसी

इनमें साहस और जोश की कमी नहीं होती है। वे कठिन परिस्थितियों में भी डटकर मुकाबला करते हैं। मंगल के प्रभाव से इनमें आत्मविश्वास का स्तर काफी ऊंचा होता है। मूलांक 9 वाले लोग अक्सर अपनी दिलेरी के लिए जाने जाते हैं। वास्तव में सभी 12 राशियों में ये दिलेरी में सबसे आगे होते हैं। यह उनकी व्यक्तित्व की एक प्रमुख विशेषता है।

---विज्ञापन---

इनमें होता है गजब का हौसला

मूलांक 9 के व्यक्ति शारीरिक रूप से बेहद शक्तिशाली होते हैं। केवल यही नहीं, इनमें गजब का हौसला भी होता है। इस मूलांक के लोग किसी भी तरह की परेशानी से घबराते नहीं हैं और किसी भी परिस्थिति से निबटने का साहस रखते हैं।

कुछ नया करने की उत्सुकता

मंगल के प्रभाव से मूलांक 9 वाले लोग अत्यंत ऊर्जावान और सक्रिय होते हैं। वे हमेशा कुछ नया करने के लिए उत्सुक रहते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है और लोग इनका अनुसरण करते हैं।

---विज्ञापन---

बात-बात पर टोकना बिल्कुल नहीं पसंद

मंगल ग्रह व्यक्ति को जहां साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता देते हैं, वहीं इन गुणों की अधिकता होने पर व्यक्ति एक स्वछंदता यानी मनमर्जी की प्रवृत्ति विकसित हो जाती है। यह व्यक्ति में अहंकार बढ़ा सकता है। तब इन्हें बात-बात पर दूसरों का टोकना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।

ये भी पढ़ें: Kajri Teej 2024: कजरी तीज पर मालामाल होंगी ये 3 राशियां, करियर और संपत्ति में होगी बढ़ोतरी!

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2024 07:17 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola