Sunil Sharma
Read More
Rahu Ke Upay: ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक पर्व पर बनने वाले शुभ-अशुभ मुहूर्तों का उन पर्वों पर भी असर होता है। इस वर्ष होली (Holi 2023) का पर्व 7-8 मार्च 2023 को आ रहा है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानि 27 फरवरी से होलाष्टक आरंभ हो चुके हैं। होलाष्टक 7 मार्च को समाप्त हो जाएंगे।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इस बार होलिका दहन पर राहु प्रभावी रहेगा। साथ ही यह अत्यधिक उग्र ग्रह भी है। ऐसे में राहु की वजह से बहुत से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए इस बारे में विस्तार से
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: बना गुरु-चांडाल योग, इन लोगों पर होगी आफतों की बारिश, जानिए कैसा रहेगा सबका भाग्य
राहु अपनी उग्र अवस्था में अत्यन्त प्रभावी हो जाता है। इसका असर सभी ग्रहों और राशियों पर समान रूप से होता है। फिर भी जिन लोगों की जन्मकुंडली में राहु अशुभ या प्रतिकूल होता है, उन पर इसका अधिक बुरा प्रभाव होता है। खास तौर पर ऐसे लोगों को मानसिक भ्रम हो जाता है जिसकी वजह से वे गलत निर्णय लेने लगते हैं और उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है।
यह भी पढ़ें: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।