Lal Kitab ke Tone Totke: ज्योतिष में लाल किताब को बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। यदि कोई व्यक्ति लाल किताब का अच्छा जानकार है तो वह किसी भी व्यक्ति की जन्मकुंडली देख कर न केवल उस व्यक्ति का, वरन उसके भाई-बहन, चाचा-मामा, दादा-नाना, यहां तक कि उसके बच्चे और बच्चों के ससुराल तक का भविष्य बता सकता है। यह एक दैवीय विधा है जिसका ज्ञान बहुत कम लोगों के पास है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार लाल किताब में कई सरल उपाय (Tone Totke) बताए गए हैं। ये सभी उपाय करने में बहुत आसान हैं, इन्हें करने में कोई खर्चा भी नहीं होता। सबसे बड़ी बात, इन उपायों को करते ही तुरंत असर दिखने लगता है। जानिए लाल किताब के इन उपायों के बारे में

विज्ञापन

समस्त दुखों से पीछा छुड़ा देंगे ये उपाय (Tone Totke)

पीपल के पेड़ का टोटका

यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में कई ग्रह अशुभ असर दे रहे हैं तो उसे यह उपाय करना चाहिए। इस उपाय में केवल इतना सा करना है कि वह किसी सार्वजनिक स्थान यथा मंदिर, पार्क आदि में एक पीपल या बरगद का वृक्ष लगा दें। साथ ही उस वृक्ष को प्रतिदिन जल से सींचें। यह अकेला उपाय ही उस व्यक्ति के समस्त कष्टों को हर लेगा। जैसे-जैसे वृक्ष बड़ा होगा, उसमें फल आने लगेंगे, व्यक्ति की किस्मत भी पूरी तरह से बदल जाएगी।

विज्ञापन

इस लोगों को कराएं भोजन

वैसे तो भोजन दान करने का अत्यधिक महत्व माना गया है, फिर भी यदि कुष्ठ रोगी, अनाथ बालक या सड़कों पर घूम रहे भिखारियों को शनिवार अथवा रविवार को यथासंभव भोजन कराना चाहिए। यदि भोजन न करा सकें तो कुछ भी खाने-पीने की वस्तु यथा बिस्किट, फल आदि उन्हें दे देवें। इस उपाय (Tone Totke) से शनि, राहु और केतु जैसे क्रूर ग्रहों का असर पूरी तरह से समाप्त हो जाता है।

विज्ञापन

भगवान भोलेनाथ का करें अभिषेक

कई बार जीवन में ऐसी समस्याएं आती हैं जिनका आसानी से हल नहीं मिलता। यदि आपके जीवन में भी ऐसी ही कोई समस्या आ गई है तो आपको तुरंत ही भगवान आशुतोष की शरण में जाना चाहिए। प्रतिदिन शिवलिंग पर लघु महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए जल से अभिषेक करें। इससे भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ