इन 3 राशियों को नौकरी के साथ अपार धन लाभ, बृहस्पति की मेहरबानी से होगा महाकल्याण

Guru Rohini Nakshatra Gochar: गुरु ग्रह बृहस्पति 31 जुलाई, 2024 को रोहिणी नक्षत्र के तृतीय चरण (पद) से निकलकर चौथे पद में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं, रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का ज्योतिष महत्व क्या है और इसका किन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है?

New Project (91)

Guru Rohini Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह बृहस्पति को सबसे अधिक शुभ माना गया है। उनकी प्रत्येक गतिविधि और हलचल का देश-दुनिया और सभी राशियों पर व्यापक असर होता है। गुरु ग्रह ने 13 जून, 2024 को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया था, अभी इस नक्षत्र के तीसरे चरण में है, बुधवार 31 जुलाई को वे चौथे चरण में प्रविष्ट होंगे और 20 अगस्त यहां गोचर करने के बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रविष्ट हो जाएंगे। बता दें, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा और देवता ब्रह्मा हैं। बृहस्पति ग्रह के रोहिणी नक्षत्र गोचर से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 3 राशियों के जातकों को इससे सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का राशियों पर असर

कर्क राशि

रोहिणी नक्षत्र में गुरु बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों के जीवन पर बेहद अनुकूल होने के योग हैं। कारोबारी जातकों के व्यापार में उल्लेखनीय विकास होने की संभावना है। व्यापार में साझेदार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के मार्जिन में अप्रत्याशित उछाल आने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों के व्यक्तित्व में एक नया निखार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रोजेक्ट में सीनियर का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, मनचाही नौकरी मिल सकती है। हेल्थ प्रॉब्लम को दूर होने के योग हैं।

रोहिणी नक्षत्र 27 नक्षत्रों के मंडल में चौथा नक्षत्र है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर रोहिणी नक्षत्र में गुरु बृहस्पति के गोचर से बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं। कारोबारियों के सिर से बिजनेस लोन का बोझ उतर सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, प्रमोशन होने के भी योग हैं। बेरोजगारों के सामने काम के अनके नए अवसर आएंगे। प्रोजेक्ट की तैयारी में सीनियर और टीचर का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षण व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को धन लाभ होगा। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित होगी। पुराने हेल्थ प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए रोहिणी नक्षत्र में गुरु बृहस्पति गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अपना व्यवयाय शुरू हो सकता है। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के सहयोग से कार्ययोजना पर काम होगा, रुके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स जातकों को कैंपस सेलेक्शन से जॉब मिल सकती है। व्यापारियों नए सरकारी प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। अच्छे खानपान से रोगों से मुक्ति मिलेगी। मानसिक मजबूती बढ़ेगी। शारीरिक ताकत और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। लव लाइफ और रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। मैरिड लाइफ के सुख में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ