Lucky Zodiac Sign: 16 जून से इन 5 राशियों की किस्मत, करियर और धन में दिखेंगे बड़े बदलाव, ग्रहों की चाल से बरसेगी कृपा

Lucky Zodiac Sign: 16 जून 2026 को त्रिपुष्कर योग, गजलक्ष्मी योग और कई शुभ संयोगों से दिन बेहद खास रहेगा. ग्रहों की अनुकूल चाल से 5 राशियों के जातकों को करियर, धन और भाग्य में बड़े लाभ के संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

16-June-Lucky-Rashi

Lucky Zodiac Sign: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 16 जून, 2026 एक विलक्षण तारीख है. सबसे पहली बात तो यह है कि अधिक ज्येष्ठ माह समाप्त हो चुका है और इस तारीख को वास्तविक ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो रही है और इस दिन प्रतिपदा तिथि होनी चाहिए, लेकिन इस दिन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. शुक्ल पक्ष में पड़ने कारण यह चन्द्र दर्शन का शुभ दिवस है. लेकिन विलक्षणता इस बात में हैं कि इस दिन ‘त्रिपुष्कर योग’ का महासंयोग बन रहा है. मान्यता है कि यह योग किए हुए काम का तिगुना फल देता है. वहीं, दूसरी ओर इस त्रिगुनी योग का मेल आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र और वृद्धि और ध्रुव योग से भी हो रहा है. जहां तक ग्रह-गोचर की बात है, तो आपको बता दें कि इस दिन भी मिथुन राशि में सूर्य-बुध-चंद्र का त्रिग्रही योग और कर्क राशि में गुरु-शुक्र का गजलक्ष्मी योग निर्मित है. सच तो यह है कि इन सभी योगों के संयोग से यह दिन एक ज्योतिषीय धमाका सा बन गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 16 जून के इस विलक्षण ज्योतिषीय योग-संयोग का प्रभाव सभी राशियां पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों पर ग्रहों की चाल से कृपा बरसेगी. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी किस्मत, करियर और धन में बड़े बदलाव दिखेंगे?

विज्ञापन

16 जून का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए 16 जून का दिन एक परिवर्तनकारी दिन साबित हो सकता है. सुबह फोन पर आया एक मैसेज आपका मूड बदल सकता है. नौकरी के लिए किसी पुराने एप्लीकेशन पर पॉजिटिव अपडेट मिल सकता है. ऑफिस की मीटिंग में आपकी बात सबसे अलग दिखेगी. कंटेंट, मार्केटिंग, मीडिया और टेक सेक्टर से जुड़े जातकों को अधिक फायदा हो सकता है. सोशल मीडिया पर किया गया आपका एक पोस्ट नया अवसर खींच सकता है. किसी मित्र के जरिए नया क्लाइंट मिलने के योग हैं. घर में छोटे भाई-बहन के साथ कोई जरूरी चर्चा होगी. स्टूडेंट जातक किसी ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लेने का फैसला कर सकते हैं. बैंक से जुड़ा अटका काम आगे बढ़ सकता है. आप किसी पड़ोसी की सहायता करेंगे, हो हाल ही में वहां शिफ्ट हुआ है. शाम को किसी धार्मिक या प्रेरणादायक कार्यक्रम से मन को नई दिशा मिल सकती है.

विज्ञापन

16 जून का कर्क राशिफल

16 जून का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए परेशानियों को भगाने वाला सिद्ध हो सकता है. पैसों को लेकर चल रही बड़ी चिंता थोड़ी हल्की हो सकती है. किसी पुराने निवेश का अच्छा संकेत मिल सकता है. घर में रखी कोई पुरानी योजना अचानक सक्रिय हो सकती है. परिवार का कोई सदस्य आपकी सलाह मानकर सफल हो सकता है. ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को नया ऑर्डर मिल सकता है. लिक्विड आइटम से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ होने योग हैं. किरायेदार या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने के संकेत हैं. आप अस्पताल जाएंगे, पिता जी के स्वास्थ्य जांच से जुड़ी चिंता कम हो सकती है. पत्नी का सहयोग बरकरार रहेगा. लव रिलेशनशिप में भी स्थिरता आएगी. किसी बुजुर्ग की सेवा से मन को संतोष मिलेगा. रात तक कोई आर्थिक खबर चेहरे पर मुस्कान ला सकती है.

विज्ञापन

16 जून का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 16 जून का दिन चुनौतियों का स्थायी समाधान खोजने वाला साबित हो सकता है. ऑफिस में कोई जटिल फाइल आपके हाथ से आसानी से सुलझ सकती है. टीम के लोग आपकी योजना पर भरोसा दिखा सकते हैं. जॉब के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट और युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है. टीचर या मेंटर से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा. कोर्ट या सरकारी कागज से जुड़ा मामला गति पकड़ सकता है. पड़ोस में किसी विवाद को सुलझाने में आपकी भूमिका बन सकती है. व्यापारियों को नया कॉर्पोरेट ग्राहक मिल सकता है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपकी प्रोफाइल की पहुंच बढ़ सकती है. आमदनी का प्रवाह तेज होगा. पालतू पशु की देखभाल से भावनात्मक संतुलन मिलेगा. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दिन के अंत में उपलब्धि का अहसास रहेगा.

विज्ञापन

16 जून का धनु राशिफल

मंगलवार 16 जून की तारीख धनु राशि के जातकों के लिए लाभ के नए रास्ते पर चलने वाला साबित हो सकता है. यात्रा की एक छोटी योजना बड़ा फायदा दे सकती है. विशेष कर छोटे कारोबारियों के लिए यह दिन इनकम बढ़ाने वाला रहेगा. किसी दूसरे शहर से अवसर मिलने के संकेत हैं. विदेश से जुड़े कामों में सकारात्मक हलचल दिख सकती है. पुराने मित्र का फोन नई संभावना लेकर आ सकता है. स्टार्टअप या फ्रीलांस काम करने वालों को नई डील मिल सकती है. इनकम बढ़ने से किसी कर्ज को कम करने की दिशा में कदम बढ़ सकता है. खान-पान के काम में ग्रोथ होगा. परिवार में किसी युवा सदस्य की सफलता खुशी देगी. धार्मिक सेवा या स्वयंसेवा के कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा. स्टूडेंट जातक शोध या प्रोजेक्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. आपकी सकारात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी.

16 जून का मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए मंगलवार 16 जून की तारीख एक नई सुबह की तरह साबित हो सकता है. काफी समय से अटका कोई सपना अब आकार लेता दिख सकता है. ये काम तेज गति में आगे बढ़ेंगे. इससे बड़ा फायदा मिल सकता है. जॉब में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. सीनियर ऑफिसर आपकी क्षमता पहचान सकते हैं. व्यापार में पुराने ग्राहक फिर से लौट सकते हैं. स्थानीय स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. सोशल नेटवर्किंग से प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है. किसी रोगी या जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा. इससे आप आंतरिक रूप से खुश रहेंगे. घर की मरम्मत पूरी होने के बाद अब सजावट का काम शुरू हो सकता है. लव लाइफ में पार्टनर से और अधिक भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. शाम के समय मिला कोई संदेश भविष्य की बड़ी योजना का आधार बन सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ