---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 16 June 2026: चंद्र दर्शन कल, चन्द्रोदय-चन्द्रास्त से लेकर दिनभर के सभी शुभ मुहूर्त जानें

Kal Ka Panchang: आज सोमवती अमावस्या का व्रत रखा जा रहा है, जिसके अगले दिन यानी कल चंद्र दर्शन होगा. कल शाम में चांद को देखना और चंद्रमा की पूजा करना धार्मिक दृष्टि से शुभ रहेगा. यहां पर आप पंचांग से इस दिन के चन्द्रोदय-चन्द्रास्त के समय, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और करण आदि के बारे में जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

Kal Ka Panchang 16 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जून 2026 दिन का आरंभ ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होगा, जो कि सुबह 12:52 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद तृतीया तिथि देर रात तक रहने वाली है. इसके अलावा कल चन्द्र दर्शन भी है, जिसका शुभ समय शाम 07:21 से रात 08:54 मिनट तक रहने वाला है. चलिए अब जानें 16 जून 2026, वार मंगलवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र आद्रा से मंगलवार के दिन का आरंभ होगा, जो दोपहर 04:12 मिनट पर समाप्त होगा. हालांकि, इसके बाद देर रात तक पुनर्वसु नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- रात 08 बजकर 54 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

शुभ-अशुभ योग

वृद्धि योग से कल के दिन का आरंभ होगा, जो सुबह 12:34 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद देर रात तक ध्रुव योग रहेगा. इसके अलावा समय-समय पर त्रिपुष्कर योग, आडल योग और विडाल योग भी कल बनेंगे.

ये भी पढ़ें- Numerology: बैंक अकाउंट नंबर में इन 3 अंक का होना शुभ, चुंबक की तरह खिंचा चला आता है पैसा!

---विज्ञापन---

शुभ मुहूर्त

16 June 2026 Ka Shubh Muhurat

अशुभ मुहूर्त

16 June 2026 Ka Ashubh Muhurat

करण

करण बालव से 16 जून के दिन का आरंभ होगा, जो दोपहर 02:39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद कौलव करण 17 जून 2026 की सुबह 12:52 मिनट तक रहने वाला है.

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य ग्रह, चंद्र ग्रह और बुध ग्रह मिथुन राशि में 16 जून 2026, वार मंगलवार को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह मेष राशि में 16 जून 2026, वार मंगलवार को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह और शुक्र ग्रह कर्क राशि में 16 जून 2026, वार मंगलवार को रहेंगे.
  • शनि ग्रह मीन राशि में 16 जून 2026, वार मंगलवार को रहेंगे.
  • केतु ग्रह सिंह राशि में 16 जून 2026, वार मंगलवार को रहेंगे.
  • राहु ग्रह कुंभ राशि में 16 जून 2026, वार मंगलवार को रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs Predictions: सूर्य से पहले चंद्र करेंगे मिथुन में गोचर, मेष समेत 5 राशियों की होगी तरक्की और मिलेगा सम्मान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jun 15, 2026 11:34 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola