Numerology Prediction: 16 जून से इन 3 मूलांक वालों की बढ़ने वाली है परेशानी, झेलना पड़ेगा शारीरिक और मानसिक दर्द

Numerology Prediction: जन्म तिथि यानी मूलांक से हर व्यक्ति को अपने भविष्यफल के बारे में पता चल सकता है. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि 16 जून 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ मंगलवार का मूलांक 1 से लेकर 9 वालों का राशिफल.

Numerology Prediction 16 June 2026

Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 16 June 2026: धार्मिक ही नहीं, ज्योतिष के नजरिए से भी 16 जून 2026 का दिन खास है. इस दिन का मूलांक 7 है, जिसके स्वामी केतु हैं. वहीं, मंगलवार के दिन का भाग्यांक 5 है, जिसके स्वामी बुध हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि केतु और बुध का कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन इनके मिलन का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर जरूर पड़ता है. आज यहां पर आप जान सकते हैं कि मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए 16 जून 2026, वार मंगलवार का दिन लव, करियर, सेहत, इनकम और आर्थिक स्थिति आदि के लिहाज से कैसा रहेगा.

विज्ञापन

16 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल

विज्ञापन

सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो केतु के दुश्मन हैं. वहीं, बुध से इनका कोई रिश्ता नहीं है. इस हिसाब से ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. दिनभर मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी. साथ ही गलत फैसले लेने से आर्थिक नुकसान होगा. इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति की वजह से हड्डी में गंभीर चोट लग सकती है, जिसके कारण कई दिनों तक आपको घर पर ही आराम करना होगा.

16 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जो केतु के दुश्मन और बुध के दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा बेकार नहीं रहेगा, लेकिन मन में अकारण भय रहेगा. इसके अलावा जोड़ों में लगातार दर्द रहेगा. हालांकि, आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर नहीं होगी क्योंकि आप इनकम से जुड़ा कोई फैसला समझदारी से लेंगे. साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और अधिकारियों से ऑफिस में तालमेल बढ़िया रहेगा.

16 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल

विज्ञापन

बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो केतु के दोस्त और बुध के दुश्मन हैं. ऐसे में 16 जून 2026 का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा. कुछ जरूरी निर्णय लेने में आपको असमर्थता का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही व्यापार में घाटा और दांतों में दर्द की समस्या रहेगी. इसके अलावा ऑफिस में तनाव का वातावरण रहेगा, जिसके कारण आप मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे.

विज्ञापन

16 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल

राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो कि केतु और बुध दोनों के दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए किसी भी मामले में बेकार नहीं रहेगा, बल्कि आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे. साथ ही व्यापार में मोटा मुनाफा होगा और संपत्ति खरीदने का मन बनेगा. इसके अलावा बालों के झड़ने की समस्या काफी कम होगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप संतुष्ट रहेंगे.

विज्ञापन

16 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल

ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जिनका केतु से न तो दोस्त और न ही दुश्मन का रिश्ता है. ऐसे में बुध की कृपा से आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा. साथ ही बेवजह के भय से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा एलर्जी भी कम होगी और त्वचा में निखार आएगा. वहीं, जिन लोगों को पाचन की समस्या है, उन्हें उसका सही इलाज मिलेगा.

विज्ञापन

16 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं और कला के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो कि केतु और बुध दोनों के दोस्त हैं. उम्मीद है कि इस दिन आप अपने दिमाग से किसी समस्या का समाधान निकाल लेंगे. साथ ही संचार कौशल और आत्मविश्वास में सुधार होगा. इसके अलावा रूखी त्वचा व एलर्जी खत्म होगी. बता दें कि इस दिन आपको धन की भी किसी अज्ञात जगह से प्राप्ति होगी. ऐसे में आप मनचाही संपत्ति खरीद सकते हैं या किसी जगह पर निवेश करेंगे. वहीं, जो लोग कला से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

16 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जिनका बुध से कोई रिश्ता नहीं है. उम्मीद है कि इस दिन केतु की कृपा से आपको अचानक किसी काम में कामयाबी मिलेगी. साथ ही एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी और सही निर्णय आप ले पाएंगे. इस दिन आपको शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होगी, लेकिन इसके लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी. शाम से पहले सिंगल लोग अपने घर वालों के साथ किसी समारोह में भी जा सकते हैं, जहां आपकी शादी की बात के आगे बढ़ने की संभावना है. पूरी उम्मीद है कि इस बार आपके घर वाले आपका विवाह करवा देंगे.

विज्ञापन

16 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो केतु और बुध दोनों के मित्र हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहेगा. जहां एक तरफ धन की प्राप्ति होगी, वहीं दूसरी तरफ पैरों में दर्द व अकड़न की समस्या परेशान नहीं करेगी. इसके अलावा धर्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. यदि किसी जरूरी काम के लिए आप इस दिन घर से बाहर जा रहे हैं तो वो सफल होगा. साथ ही आने वाले समय में समाज में आपका नाम होने के योग हैं.

विज्ञापन

16 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल

ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो केतु और बुध दोनों के दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. दिनभर आप किसी परेशानी के बारे में सोचते रहेंगे, जिसकी वजह से कोई भी कार्य समय पर पूरा नहीं होगा. इसके अलावा गुस्से में आप अपने खास लोगों को कुछ गलत बातें बोल सकते हैं, जिससे रिश्ता खराब होगा. इस दिन आपको मनपसंद भोजन भी नहीं मिलेगा, बल्कि दांतों में दर्द रहेगा. आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें तो वो ठीक नहीं रहेगी. किसी के कहने पर आप जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ