Numerology: मम्मी के लाडले होते हैं इस मूलांक के लड़के, खूब करते हैं प्यार और सम्मान, जानिए इनकी खासियत

Numerology: अंक ज्योतिष में कई तारीखों को जन्मे लड़कों को मां के लिए बेहद खास बताया गया है. इस मूलांक के लड़के मां के लाडले होते हैं. यह अपनी मम्मी की हर बात मानते हैं और खूब मान-सम्मान करते हैं. आइये इस मूलांक के बारे में जानते हैं.

Numerology

Photo Credit- AI

Numerology: जन्म तारीख से किसी भी व्यक्ति के मूलांक के बारे में जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. चंद्र ग्रह को भावनाओं, मानसिक शांति, मन और माता का कारक ग्रह माना जाता है. चंद्र ग्रह का संबंध माता से होता है. अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक से व्यक्ति के रिश्ते प्रभावित होते हैं. इसका असर स्वभाव और भविष्य पर भी देखने को मिलता है. आइये मूलांक 2 वालों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

होते हैं मां के लाडले

मूलांक 2 का संबंध माता से माना जाता है. यह लोग माता के लाडले और प्रिय होते हैं. मूलांक 2 के लोग अक्सर अपनी माता को प्राथमिकता देते हैं. इनका मां के साथ भावनात्मक जुड़ाव अधिक होता है. यह माता की भावनाओं को अच्छे से समझते हैं. किसी भी निर्णय को लेकर में यह मां की सलाह लेना पसंद करते हैं. यह लोग माता के साथ ही परिवार को भी प्राथमिकता देते हैं. यह लोग अपनी माता के लिए सुविधाओं और सम्मान का ध्यान रखते हैं.

विज्ञापन

मां से होता है गरहा रिश्ता

मूलांक 2 के लड़के मां के लाडले होते हैं ऐसे में इनका रिश्ता मां के साथ गहरा होता है. इस मूलांक के लड़के मां के सबसे अधिक करीब होते हैं. यह मां से दूर नहीं रह पाते हैं. इनका स्वभाव ऐसा होता है कि, मां के दुखी होने पर खुद भी दुखी हो जाते हैं. मां की हर इच्छा का सम्मान करते हैं. माता के साथ ही घर-परिवार की हर जिम्मेदारी को उठाते हैं. इस मूलांक के लड़के को कई बार लोग मजाक में मम्माज बॉय भी कहते हैं. बता दें कि, यहां बताए गए सभी गुण मूलांक, स्वामी ग्रह और स्वभाव के जरिए बताए गए हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ