---विज्ञापन---

Sun Transit 2026: कर्क समेत 3 राशियों का शुरू हुआ सुनहरा समय, ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ ने किया मिथुन राशि में गोचर

Sun Transit 2026 Date And Time: ग्रहों के राजा सूर्य ने आज दोपहर में मिथुन राशि में गोचर किया है, जिसके साथ ही कुछ राशियों की खुशियों पर लगा ग्रहण हट गया है. चलिए जानें सूर्य गोचर के महत्व, समय और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव आदि के बारे में.

---विज्ञापन---

Sun Transit 2026 Today Date, Time And Effect In Hindi: आज 15 जून 2026 को देशभर में मिथुन संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि सूर्य देव व ग्रह को समर्पित है. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों के राजा सूर्य जिस दिन मिथुन राशि में गोचर करते हैं, उसी तिथि पर हर जगह मिथुन संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. हालांकि, सूर्य ग्रह के मिथुन राशि में गोचर करने से मानव जीवन में भी सकारात्मक व नकारात्मक बदलाव आएगा.

आज यहां पर आप मिथुन संक्रांति के दिन हुए सूर्य गोचर के समय के बारे में जानेंगे. साथ ही उन 3 राशियों के नाम और राशिफल के बारे में आपको पता चलेगा, जिनके जातकों का सुनहरा समय सूर्य ग्रह के मिथुन राशि में गोचर करते ही आरंभ हो गया है.

---विज्ञापन---

आज किस समय हुआ सूर्य गोचर?

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर यानी प्रवेश हुआ है. अब 16 जुलाई 2026 की रात 11 बजकर 44 मिनट तक सूर्य मिथुन राशि में ही रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और डबल नवपंचम योग का खतरनाक संयोग, वृषभ सहित 5 राशियों पर मंडरा रहे संकट के बादल

---विज्ञापन---

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहा सूर्य गोचर

  • मिथुन राशि (Gemini)-

कारोबार के काम के चक्कर में कई यात्राएं होंगी, जो अधिकतर लाभदायक रहेंगी. यदि इस दौरान आप बेवजह किसी से झगड़ा नहीं करेंगे तो खुश रहेंगे. साथ ही शरीर में अकड़न और सूजन की समस्या कम होगी. इसके अलावा खुद का घर खरीदने का मौका मिलेगा.

  • कर्क राशि (Cancer)-

जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो उस पर काम करना ठीक रहेगा. बच्चों का दोस्तों के साथ कहीं बाहर सैर करने का प्लान बनेगा, जिस दौरान धन की कमी का सामना इस राशि के लोग नहीं करेंगे.

---विज्ञापन---
  • तुला राशि (Libra)-

धन अर्जित करने के मौके आएदिन आपके हाथ आते रहेंगे. साथ ही व्यावसायिक यात्राओं से लाभ होगा. ऑफिस में यदि कर्मचारियों से विवाद चल रहा है तो उसे दूर करने का मौका मिलेगा. साथ ही सिर में दर्द की समस्या नहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें- Numerology: बैंक अकाउंट नंबर में इन 3 अंक का होना शुभ, चुंबक की तरह खिंचा चला आता है पैसा!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jun 15, 2026 12:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola