Moti Gemstone: रत्न शास्त्र में सभी 9 रत्नों के बारे में वर्णन किया गया है। इन रत्नों का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। मान्यता है कि रत्न धारण करने से ग्रह शांत हो जाते हैं। साथ ही जीवन में शुभ फल मिलने लगते हैं। तो आज इस खबर में मोती रत्न के बारे में जानेंगे। दरअसल, मोती का संबंध चंद्रमा ग्रह से माना गया है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा ग्रह मन का कारक माने जाते हैं। साथ ही जो जातक मोती रत्न धारण करता है, उनकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो जाता है। साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ या कमजोर होता है, वैसे जातकों का जीवन नरक के सामान हो जाता है। तो आइए इस खबर में मोती रत्न के बारे में पूरे विस्तार से जानते हैं। जैसे कि मोती पहनने के फायदे और किन राशियों को मोती धारण करना चाहिए इसके बारे में भी जानेंगे।
यह भी पढ़ें- 2 दिन छोड़कर बाकी इन दिनों भूलकर ना काटें नाखून, जीवन भर पीछा नहीं छोड़ेगी परेशानी
मोती पहनने के लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक मोती पहनता है वह मानसिक बीमारियों से दूर रहता है। साथ ही जातक का दिमाग स्थिर और मन शांत रहता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, मोती रत्न धारण करने से जातक अपने विचारों पर नियंत्रण कर पाता है। साथ ही मन की उलझनों को भी दूर कर देता है। कहा जाता है कि जिन जातकों को अधिक क्रोध आता है, तो ऐसे जातकों मोती जरूर धारण करना चाहिए। क्योंकि मोती धारण करने से मन शांत होता है।
किसे धारण करना चाहिए मोती
रत्न शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में चंद्रमा की महादशा चल रही है, तो ऐसे में वे जातक मोती धारण कर सकते हैं। साथ ही जिस जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थित हैं, तो उन जातकों को भी मोती धारण करना चाहिए, लेकिन आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कुंडली में चंद्रमा नीच होते हैं, तो वैसे जातक को मोती धारण नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक का राशि मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न होता है, तो ऐसे जातकों को मोती जरूर धारण करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 3 जन्मतिथि वाले लोग होते हैं अच्छे कारोबारी, भाग्य भी खुलकर देता है साथ
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 hr agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
18 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines