Dhanu Sankranti 2025: साल 2025 की अंतिम संक्रांति ‘धनु संक्रांति’ है, जो दिसंबर में 16 दिसंबर दिन मंगलवार को है. द्रिक पंचाग के अनुसार, इस दिन सूर्य का धनु राशि में प्रवेश यानी संक्रांति क्षण सुबह 04:27 AM बजे का रहेगा. इस प्रकार,16 दिसंबर को उदय होने से पहले ही सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. आपको बता दें कि राशियों में सूर्य गोचर को ‘संक्रांति’ कहते हैं और जब सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में गोचर करते हैं, उसे धनु संक्रांति कहते हैं.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि प्रायः साल की आखिरी संक्रांति धनु संक्रांति और साल की पहली संक्रांति ‘मकर संक्राति’ ही होती है. इस साल की धनु संक्रांति एक विशेष ज्योतिषीय घटना है, जिसका देश-दुनिया, मौसम सहित सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा. लेकिन, 5 राशियों के जातकों के लिए यह संक्रांति बेहद फलदायी साबित हो सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
सिंह राशि
धनु संक्रांति आपके लिए ऊर्जा और नए अवसरों का अद्भुत संगम लेकर आएगी. करियर में लंबित काम गति पकड़ेंगे और वरिष्ठों का सहयोग बढ़ेगा. मन की दुविधाएं कम होंगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा. विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति संभव है. परिवार में गर्माहट और सम्मान दोनों बढ़ेंगे. किसी नई योजना या निवेश को शुरू करने का समय अनुकूल है. इस अवधि में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और लोग आपके मार्गदर्शन को विशेष महत्व देंगे.
ये भी पढ़ें: Kharmas 2024: दिसंबर में इस तारीख से लगेगा खरमास, जानें क्यों नहीं होते हैं इस अवधि में शुभ और मांगलिक कार्य!
धनु राशि
सूर्य का धनु राशि में गोचर इस राशि के जातकों के आत्मबल और तेज को कई गुना बढ़ा देगा. यह समय नए आरंभ, नए लक्ष्य और नई सफलताओं का है. जीवन में उत्साह लौटेगा और जल्दबाजी से किए गए निर्णय भी आपके पक्ष में साबित हो सकते हैं. नौकरी बदलने या पदोन्नति मिलने की संभावना मजबूत है. आर्थिक मोर्चे पर राहत मिलेगी और स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहने लगेगा. पुरानी योजनाओं को नए तरीके से शुरू करने पर अपेक्षा से अधिक सफलता मिलने की संभावना है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा. लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा और नए संपर्क लाभ देंगे. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी. भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए पैसे भी वापस आ सकते हैं. परिवार और मित्रों से मिला सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा. यह समय आत्म-उन्नति और सीखने का भी है. इस संक्रांति पर आने वाले अवसर आपके भविष्य की दिशा को सकारात्मक रूप से बदल सकते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के लिए धनु संक्रांति सौभाग्य और प्रगति दोनों लेकर आएगी. दूर-दराज की यात्रा या धार्मिक कार्य लाभदायक होंगे. पढ़ाई करने वाले छात्रों को विशेष सफलता मिल सकती है. करियर में गति आएगी और काम के नए अवसर सामने आने लगेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आप उन्हें पूरी क्षमता से निभाकर सराहना प्राप्त करेंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह संक्रांति घरेलू सुख और आर्थिक बढ़त देने वाली है. परिवार से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी और मन में शांति बढ़ेगी. घर-गृहस्थी के कामों में प्रगति होगी और किसी पुराने विवाद का समाधान मिलेगा. नौकरी या व्यापार में नई स्थिरता आएगी, जिससे आर्थिक लाभ के अवसर खुलेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. इस समय में किए गए समझदारी भरे निर्णय आने वाले महीनों में स्थायी लाभ दिला सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines