Chandra Rahu Yuti 2025: मई में चंद्र-राहु की युति से 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, कम होगा तनाव!

Chandra Rahu Yuti: साल 2025 में मई माह में चंद्र-राहु की युति बन रही है, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं मई में किस समय चंद्र-राहु की युति बनेगी और उसका किन तीन राशियों के जीवन पर सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Chandra Rahu Yuti 2025
विज्ञापन

Chandra Rahu Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र और राहु ग्रह का खास महत्व है। चंद्र को जहां मन, माता, मनोबल और भावना आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं राहु को अप्रत्याशित घटनाओं का कारक माना गया है, जो मानसिक भ्रम, भौतिक सुख, अपार धन, आध्यात्मिक उत्थान और अपार संकट के दाता हैं। चंद्र देव सवा दो दिन में और राहु करीब 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं।

साल 2025 में मई माह में राहु का राशि परिवर्तन होगा, जिसके कारण उनकी युति चंद्र ग्रह संग कुंभ राशि में होगी। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए चंद्र-राहु की युति लाभकारी साबित हो सकती है।

विज्ञापन

किस समय बनेगी चंद्र-राहु की युति?

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, साल 2025 में 18 मई को प्रात: काल 4 बजकर 30 मिनट पर राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह लंबे समय तक रहेंगे। राहु गोचर के दो दिन बाद 20 मई को चंद्र की चाल में बदलाव होगा। 20 मई 2025 को सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर चंद्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 22 मई 2025 को दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक मौजूद रहेंगे। ऐसे में 20 मई 2025 को सुबह 07:35 मिनट पर कुंभ राशि में चंद्र और राहु की युति बनेगी।

चंद्र-राहु की युति का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव

तुला राशि

चंद्र-राहु की युति का सकारात्मक प्रभाव तुला राशि के जातकों की सेहत पर पड़ेगा। लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं, तो जल्द उससे छुटकारा मिलेगा। समझदारी और तेज निर्णय लेने की विशेषता के कारण नौकरीपेशा जातकों को बड़ी वित्तीय सफलता मिलेगी। नया बिजनेस करने के लिए ये समय शुभ है। पारिवारिक जीवन में निकटता बढ़ेगी और तनाव कम होगा। छात्रों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

तुला के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर भी चंद्र-राहु की युति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे संबंधों में सुधार होगा। कारोबारियों को गलत निर्णयों को सुधारने का अवसर मिलेगा। बॉस से सैलरी बढ़ाने के बारे में बात करना इस समय सही रहेगा। यदि आप मन लगाकर काम करोगे, तो वो आपके वेतन में वृद्धि कर सकते हैं। जिन जातकों की आयु 50 से अधिक है, उनका स्वास्थ्य मई माह तक ग्रहों की कृपा से उत्तम रहेगा।

मीन राशि

चंद्र-राहु की युति मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगी। मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। नया काम शुरू करना लाभकारी रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा-खासा फायदा हो सकता है। घर में किसी सदस्य की तबीयत खराब है, तो सेहत में सुधार होने की संभावना है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो आने वाले दो से तीन महीनों में तगड़ी कमाई करेंगे। छात्रों को करियर में बड़ी ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ