Chandra Gochar 2024: वृश्चिक राशि में चंद्र ने किया गोचर, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा महालाभ!

Chandra Gochar 2024: बीते दिनों मन के कारक ग्रह चंद्र ने वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। नए साल से पहले चंद्र के इस गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है, जिनके बारे में आज हम आपको पंचांग की मदद से बताने जा रहे हैं।

Chandra Gochar 2024

बढ़ेगा धन, पूरी होंगी सभी इच्छाएं!

विज्ञापन

Chandra Gochar 2024: ज्योतिष में चंद्र देव का खास महत्व है, जो मन, माता और भावनाओं के नियंत्रण ग्रह हैं। नवग्रहों में चंद्र मात्र सवा दो दिन तक ही किसी राशि में मौजूद रहते है। इस बीच एक से दो बार चंद्र नक्षत्र परिवर्तन कर लेते हैं। हालांकि चंद्र के राशि परिवर्तन का जितना गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। उतना ही असर चंद्र के नक्षत्र परिवर्तन का भी सभी राशियों के जीवन पर होता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 27 दिसंबर 2024, दिन शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर चंद्र ने तुला राशि में से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। आज हम आपको पंचांग की मदद से 12 में से उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए चंद्र का वृश्चिक राशि में गोचर करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

2025 से पहले 3 राशियों का होगा भाग्योदय!

कर्क राशि

कर्क को चंद्र की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है। आमतौर पर कर्क राशि के जातकों के ऊपर चंद्र देव मेहरबान रहते हैं। इस बार चंद्र के गोचर से भी कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। छात्रों को डांस कॉम्पिटिशन में विजय प्राप्त होगी। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका समाज में नाम होगा। इसके अलावा सेहत और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि को चंद्र की प्रिय राशि माना जाता है। चंद्र के प्रत्येक गोचर और महादशा से कन्या राशि के जातकों को अच्छा-खासा फायदा होता है। इस बार भी चंद्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को धन लाभ होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। 34 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत में सुधार होगा। इसके अलावा कार खरीदने की इच्छा भी दुकानदारों और नौकरीपेशा जातकों की पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कर्क और कन्या राशि के अलावा कुंभ को भी चंद्र की प्रिय राशि माना जाता है। इस राशि के जातकों के ऊपर चंद्र के ज्यादातर गोचर का शुभ प्रभाव पड़ता है। बीते दिनों हुए चंद्र के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा होने की संभावना है। साहित्य में रुचि रखने वाले जातकों को समाज में नई पहचान मिलेगी। कारोबारी, दुकानदार और बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ