Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!

Ketu Gochar: साल 2025 में पापी ग्रह केतु मात्र एक बार राशि परिवर्तन करेंगे। वैसे तो केतु के इस गोचर का मिलाजुला असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं जल्द ही किन राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।  

Ketu Gochar 2024

बरसेगा धन, पूरी होगी हर इच्छा!

विज्ञापन
विज्ञापन

18 मई 2025, दिन रविवार को दोपहर 04 बजकर 30 मिनट पर केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में बताया गया है कि ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, जिन्हें आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। चलिए जानते हैं नए साल में केतु के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों के जातकों को बंपर लाभ होने की संभावना है।

2025 में इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे केतु!

मिथुन राशि

केतु का राशि परिवर्तन करना मिथुन राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ होने से नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम कारोबारियों के पूरे हो सकते हैं। छात्रों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके कारण उन्हें विशेष लाभ होने की संभावना है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, वो साल 2025 में अपने नाम पर कार खरीद सकते हैं। शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

विज्ञापन

धनु राशि

वेतन वृद्धि या प्रमोशन का शुभ समाचार जल्द धनु राशि के जातकों को सुनने को मिल सकता है। अविवाहितों के लिए नए साल में शादी के प्रस्ताव आ सकते है। कारोबारियों को कारोबार में बंपर फायदा होने की संभावना है, जिसके बाद वो अपने नाम पर मकान खरीद सकते हैं। केतु की विशेष कृपा से दुकानदारों के मुनाफे में वृद्धि होगी। वर्ष 2025 में नौकरीपेशा जातकों की मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है। अविवाहित जातक परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियों दस्तक देंगी। परिवारवालों या दोस्तों के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में वृद्धि होने की संभावना है। हाल ही में जिन लोगों ने एक दुकान खोली है, उनके मुनाफे में बंपर इजाफा होने के योग हैं। कारोबारियों की कुंडली में अपने नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। 30 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत नए साल में सही रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के कई प्रस्ताव आ सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ