---विज्ञापन---

ज्योतिष

Budhwar Ke Upay : बुधवार को जरूर करें ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

Budhwar Ke Upay : आज साल 2023 के मार्च महीने का महीने का तीसरा बुधवार है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक बुधवार के दिन खास तौर पर शिवजी और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश जी को समर्पित है। इसके साथ ही बुधवार का दिन बुध ग्रह को भी समर्पित है। बुध को ज्ञान का देवता […]

Budhwar Ke Upay : आज साल 2023 के मार्च महीने का महीने का तीसरा बुधवार है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक बुधवार के दिन खास तौर पर शिवजी और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश जी को समर्पित है। इसके साथ ही बुधवार का दिन बुध ग्रह को भी समर्पित है। बुध को ज्ञान का देवता कहा जाता है। भगवान गणेश को भी बुद्धि का देवता कहा गया है। इसलिए बुधवार के दिन गणपति के साथ-साथ बुध देवता का पूजन किया जाता है। इससे जातक को ज्ञान और धन की प्राप्ति होती है।

श्री गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। मान्यता है कि गणेश जी  के आशिर्वाद से किसी भी काम में विघ्न नहीं पड़ता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर भी भगवान गणेश जी की कृपा हो जाए उसे जीवन में किसी भी तरह के विघ्न और समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।  इसके अलावा कुछ उपाय अपनाने से भी धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलते हैं.

---विज्ञापन---

जीवन में सुख समृद्धि के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा करनी चाहिए। शास्त्रों में ऐसे कई उपाय हैं जो गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार किए जाते हैं। बुधवार को यदि कुछ शास्त्रीय उपाय किए जाएं तो भगवान गणेश की कृपा पाई जा सकती है। मान्यता के मुताबिक बुधवार को विध्नहर्ता यानी भगवान गणेश  की पूजा करने से विशेष लाभ होता है।

इस दिन ‘गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः’ या फिर ‘ओम गं गणपतये नमः’ मंत्र (Mantra) के जाप से सारे कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको गणेश जी के कुछ आसान उपाय बताते हैं, जिनको करने से आप पर भी गणेश जी की विशेष कृपा रहेगी। अगर आप अपने सभी विघ्नों, बाधाओं से मुक्ति चाहते हैं तो बुधवार के दिन ये उपाय आजमाकर देखें।

---विज्ञापन---

बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)

  1. बुधवार को गणेशजी के मंदिर में जाकर दर्शन करें।
  2. -श्री गणेश को हरी दूर्वा चढ़ाएं।
  3. हर बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं।
  4. बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें।
  5. श्रीगणेश को सिंदूर चढ़ाने से समस्त परेशानियां दूर होकर सभी समस्याओं का समाधान होता है।
  6. गणेश मंदिर में 7 बुधवार तक गुड़ का भोग चढ़ाएं, आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।
  7. मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त करने और बाधाएं दूर करने के हेतु गणेश रुद्राक्ष धारण करें।
  8. गणेश जी को मूंग के लड्डुओं का भोग चढ़ाकर हर तरह की परीक्षा में पास होने के लिए प्रार्थना करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 15, 2023 05:01 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola