Lucky Woman Traits: महिलाओं के शरीर पर ये 2 निशान बनाते हैं लक्ष्मी समान, कभी नहीं आती तंगी

Lucky Woman Traits: हथेली में मौजूद कुछ खास निशान और रेखाएं महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. पामिस्ट्री के अनुसार, ऐसे संकेत वाली महिलाएं अत्यंत भाग्यशाली मानी जाती हैं और उन्हें लक्ष्मी समान सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य प्राप्त होता है. जानिए भाग्यशाली महिलाओं और लक्ष्मी योग के संकेत.

Lucky-Woman-Traits

Lucky Woman Traits: पमिस्ट्री यानी हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, महिलाओं की हथेली में मौजूद कुछ खास निशान और रेखाएं उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. उन्हें लक्ष्मी समान सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य प्राप्त होता है. ऐसे संकेत वाली महिलाएं न केवल अपने लिए बल्कि घर-परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं. आइए जानते हैं, हथेली के कौन-से खास संकेत महिलाओं को सौभाग्यशाली और समृद्ध बनाते हैं?

विज्ञापन

बाएं हाथ की हथेली में तिल

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की बाएं हाथ की हथेली पर तिल साफ दिखाई देता है, वे बेहद लकी होती हैं. मान्यता है कि ऐसी महिला के घर और परिवार में कभी धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है. यह देखा गया है कि वे अपने पति के लिए भी सौभाग्य लेकर आती है. कहते हैं, यदि हथेली का यह तिल गहरे लाल या कत्थई रंग का हो तो और भी फलदायी होता है और लक्ष्मी योग का निर्माण करता है.

विज्ञापन

हथेली पर मछली का निशान

हथेली पर मछली के निशान को स्त्री हो या पुरुष, ज्योतिष शास्त्र में दोनों के लिए लिए शुभ माना गया है. लेकिन जिन महिलाओं की बाएं हाथ के हथेली पर यह निशान होता है, वे घर की लक्ष्मी होती हैं. पामिस्ट्री के एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसी महिलाएं खुद तो धनवान होती ही हैं और वे जिस परिवार में जाती हैं, उसे भी समृद्धि की ऊंचाइयों पर पहुंचा देती हैं. ये अक्सर नौकरी और व्यापार में तेजी से तरक्की करती हैं.

विज्ञापन

दोनों निशान एक साथ

आपको बता दें कि किसी-किसी महिला की बायीं हथेली पर ये दोनों निशान पाएं जाते हैं, जो अधिक प्रभावशाली होते हैं. लेकिन हस्तरेखा के विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि ये निशान तब और अधिक प्रभावी होते हैं, जब ये साफ और स्वाभाविक हों.

विज्ञापन

मानें ये सलाह

हस्तरेखा शास्त्र की मान्यता है कि दान-पुण्य की आदत इन निशानों की शक्ति को और अधिक बढ़ा देता है. इसलिए ऐसी महिलाओं को किसी भी जरूरतमंद को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ