Budh Nakshatra Parivartan: बुध ने किया कृत्तिका नक्षत्र में गोचर, ये 3 राशियां होंगी मालामाल; सूर्य भी होंगे मेहरबान

Budh Nakshatra Parivartan: बुध ने कृत्तिका नक्षत्र में गोचर कर लिया है, जिससे व्यक्ति की बुद्धि, धन और सफलता का प्रभाव बढ़ेगा. यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में बेहद शुभ साबित हो सकता है. सूर्य की कृपा भी बड़े लाभ दिला सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Budh-Nakshatra-Parivartan

Budh Nakshatra Parivartan: द्रिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 13 मई, 2026 को दोपहर से पहले 11 बजकर 47 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका में गोचर कर रहे हैं. कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. इस नक्षत्र में बुध का विराजमान होना जातकों के लिए शुभ और फलदायी माना जाता है. इससे बुध के तेज में वृद्धि होती है, जिसका असर उनके फल देने की शक्ति पर पड़ता है. बुध ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से सभी पर व्यापक असर होगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी साबित हो सकता है और इन पर पर सूर्य भी अपनी कृपा बरसा सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

बुध नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

सिंह राशि (Leo)

इमेज क्रेडिट: Meta AI

ग्रहों के राजकुमार बुध का सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में गोचर सिंह राशि के जातकों के आशा की नई लहर बनकर आया है. शुभ ग्रह बुध के इस नक्षत्र में गोचर इस राशि के जीवन में कई शुभ कार्य हो सकते हैं. इस राशि के लोगों में एक नया कॉन्फिडेंस आएगा. आपके रुके और अटके हुए काम में प्रगति होगी, आखिरकार यह आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी हो सकती है. जॉब कर रहे लोगों को अपने कलीग और सीनियर ऑफिशियल से काफी सहयोग मिलेगा. काम बनने पर पर आपकी प्रशंसा होगी. आपकी लीडरशिप क्वालिटी को लोग मानेंगे. इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं. फैमिली लाइफ सुखद रहेगी.

कन्या राशि (Virgo)

इमेज क्रेडिट: Meta AI

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह स्वयं हैं, इसलिए बुध का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है. आपकी वाणी में मधुरता और प्रभाव बढ़ेगा. सेल्स के काम से जुड़े लोग अपने प्रोजेक्ट और अभियान में अधिक सफल हो सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों का वर्क प्लेस पर सहयोगियों से समर्थन मिलेगा, लोग आपकी सलाह को तरजीह देंगे. बिजनेस में लाभ के अवसर सामने आएंगे, रुका हुआ कोई बड़ा बिल पास हो सकता है. शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में खुशियां बढ़ेगी और संबंध मजबूत होंगे. स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई बड़ी खबर मिल सकती है.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

इमेज क्रेडिट: Meta AI

धनु राशि के जातकों के लिए बुध का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर शुभ और फलदायी परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं. करियर और कारोबार दोनों लेवल पर धन का प्रवाह बढ़ेगा. किस्मत का साथ मिलने से लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो लाभकारी होंगी. कारोबार में भी विस्तार होगा. आपके प्रोडक्ट की रेंज बढ़ने से इनकम में तेजी से उछाल आएगा. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो लाभकारी रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ